TV न्यूज

BIGG BOSS 11: गंदी रानी बनी अर्शी ने टास्क के दौरान सपना से दबवाए पैर, अपनी बेज्जती होता देख बिलख बिलखकर रो पड़ी सपना…

BIGG BOSS 11: गंदी रानी बनी अर्शी ने टास्क के दौरान सपना से दबवाए पैर, अपनी बेज्जती होता देख बिलख बिलखकर रो पड़ी सपना...

2 min read
Oct 11, 2017
bigg boss 11

जैसा की हम सब जानते हैं इन दिनों बिग बॅास ११ काफी सीरियस शो बनता जा रहा है। हर दिन इस शो में लड़ाइयां और गाली गलोच हो रही है। कल ही की बात है जब विकास और हिना के बीच इतनी लड़ाई हुई की वे घर से बाहर भाग गए। ऐसे में हर दिन यहां के लोग अलग अलग पारियां खेलते नजर आ रहे हैं।

बता दें हाल में बिग बॅास में सभी प्रतियोगियों को एक टास्क दिया गया। इस टास्क में शिल्पा को अच्छी रानी, अर्शी को बुरी रानी और हितेन को प्रजा के राजा का कर्तव्य निभाना था। साथ ही प्रजा बने बाकी कंटेस्टेंट्स को दोनों रानीयों के लिए किले की दीवार खड़ी करनी थी। लेकिन टास्क के दौरान कुछ और ही हुआ। एक ओर जहां शिल्पा रानी बनकर विकास के पीछे पड़ गई वहीं अर्शी ने राजा से कहकर सपना से पैर दबवाने की फर्माइश कर डाली। अब क्योंकि सपना अर्शी से नफरत करती हैं उन्होंने ये काम करने से साफ इनकार कर दिया। लेकिन क्योंकि ये सब एक टास्क का हिस्सा था इसलिए सपना ये करना पड़ा। लेकिन पैर दबाने के बाद वे अपने कमरे में जाकर जोर जोर से रोने लगी। साथ ही जैसे ही टास्क खत्म हुआ सपना गुस्से से तिलमिलाती हुई अर्शी के पास भागी। लेकिन उसी बीच हितेन ने आकर पूरा मामला संभाल लिया। उन्होंने सपना को समझाया की ये सब एक सिर्फ एक टास्क का हिस्सा था। साथ ही मैं सिर्फ देखना चाहता था की क्या मेरी प्रजा मेरे लिए लॅायल है। और मुझे खुशी है की आपने मेरे लिए इतना किया। इसके बाद सपना शांत हो गई।

लेकिन जो भी हो लगता है अब हिना के बाद सपना ने अर्शी को टारगेट बना लिया है। अब आगे ये शो किस मोड़ पर जाता है ये देखना दिलचस्प होगा। बता दें पड़ोसी अब घर में आ चुके हैं। लेकिन जिस कहानी के दम पर ये लोग घर में टिके हैं, बाकी के प्रतियोंगियों को उनपर शक हो गया है। इसलिए आगे कब तक पड़ोसी बच पाते हैं ये कहना जरा मुश्किल है।

ये भी पढ़ें

हिना से लड़ाई के बाद घर की दीवार फांदकर भागा ये कंटेस्टेंट
Published on:
11 Oct 2017 09:18 am
Also Read
View All