TV न्यूज

BB11: अर्शी ने सलमान से कर डाली बदतमीजी, सलमान को मुंह पर कहा,- शिल्पा को लेकर पक्षपात करते हो…

BB11: अर्शी ने सलमान से कर डाली बदतमीजी, सलमान को मुंह पर कहा,- शिल्पा को लेकर पक्षपात करते हो...

2 min read
Dec 09, 2017
bigg boss 11

जैसा की हम सब जानते हैं जब से बिग बॅास 11 का शो आया है हर दिन ड्रामें से भरपूर होता है। और सभी कंटेस्टेंट्स में अर्शी खान लगातार सबसे ज्यादा एंटरटेंन करती आई हैं। पहले हफ्ते से उन्होंने सभी कंटेस्टेंट्स की नाक में दम कर दिया। लेकिन बीच में उनकी शिल्पा शिंदे से गहरी दोस्ती हुई। अर्शी ने शिल्पा को मां का दर्जा दिया। दोनों एक दूसरे के लिए सगे से भी बड़कर हो गए।

लेकिन कुछ दिन बाद ही अर्शी ने आकाश का साथ देते हुए शिल्पा का साथ छोड़ दिया। कहा जा सकता है की ये हार अर्शी के लिए उनकी सबसे बड़ी हार साबित हुई। बता दें हाल में प्रतियोंगियों के घरवालों और करीबियों ने उनसे मिलने के लिए घर में सरप्राइज विजिट करी। ये एपिसोड इस पूरे सीजन का सबसे इमोश्नल एपिसोड साबित हुआ। आसूं बहे, दुख बयान हुआ, चंद पलों की खुशियां मिली और देखते ही देखते सब चले गए।

लेकिन इस बीच अर्शी ने कुछ ऐसा किया जो यकीनन निराशाजनक था। जी हां बता दें परसों के एपिसोड में अर्शी के पिता के आने पर उन्होंने शिल्पा पर ये इल्जाम लगाया की वे उन्हें गलत तरीके से देख रही थी। इस पर अर्शी ने घर पर बवाल मचा दिया। इसके बाद जब शिल्पा की मां घर पर आईं तो उन्होंने उनके सामने शिल्पा को वाहीयाद औरत कहा।

इस बात को हाल में वीकेंड के वार के दौरान सलमान ने उठाया। उन्होंने अर्शी पर इस बात के लिए गुस्सा जाहिर किया। लेकिन इस बार अर्शी ने ये क्या कर डाला। आपको यकीन नहीं होगा की अर्शी ने सलमान से साफ शब्दों में कह डाला की उन्हें शिल्पा की बातें कभी दिखाई नहीं देती। इसका साफ तौर पर यही मतलब है की वे पक्षपात करते हैं।

इस पर सलमान नाराज हो जाते हैं और विकास से कहते हैं की ये हैं तुम्हारी चुनी गई कैप्टन। क्या अर्शी का ये कहना ठीक था? सलमान से ऐसे बात करना ठीक था ? क्या इस बार अर्शी की गलती नहीं थीं ? जरुर बताइएगा।

ये भी पढ़ें

बिग बॉस 11 का ये प्रतिभागी खेलता है करोड़ों में, सि​तारों जैसी जीता है जिंदगी
Published on:
09 Dec 2017 09:21 am
Also Read
View All