
बिग बॅास 11 ग्रेंड फिनाले काफी धमाकेदार साबित हुआ। मकर सक्रांती के इस शुभ अवसर पर जहां सुबह पतंगबाजी का सिलसिला चला वहीं शाम को हर घर में बिग बॅास ग्रेंड फिनाले का एपिसोड चला। कही हिना खान के फैन्स उनके लिए प्रार्थना कर रहे थे तो कहीं शिल्पा शिंदे के फैन्स सोशल मीडिया पर शिल्पा को सपोर्ट करते दिखाई दे रहे थे।
सबकी धड़कने तब बड़ी जब सलमान ने विनर का नाम अनाउंस किया। और देखते ही देखते शिल्पा शिंदे इस शो की विनर बन गई।और हिना खान ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। लेकिन इस खुशी के दौरान भी कुछ एसी चीजें हुई जिन्हें सुन आप हैरान रह जाएंगे।
हम लोग सोचते हैं की बिग बॅास की ये लड़ाईयां तो सिर्फ गेम के दौरान ही होती हैं लेकिन ये क्या...आपको बता दें शो से बाहर आने के बावजूद अर्शी खान ने बंदगी कालरा से पंगा ले लिया और ग्रेंड फिनाले के शूट के दौरान उनसे लड़ाई कर डाली।
जी हां सूत्रों के हवाले से खबर मिली है किबिग बॉस 11के फिनाले में जहां शिल्पा शिंदे, हिना खान, विकास गुप्ता और पुनीश शर्मा ट्रॉफी के लिए लड़ रहे हैं, वहीं सेट पर बंदगी कालरा और अर्शी खान में जुबानी जंग छिड़ गई।रिपोर्ट के मुताबिक, ग्रैंड फिनाले की शूटिंग के दौरान अर्शी ने बंदगी को ताना मारा, जिसे बंदगी बर्दाश्त नहीं कर पाईं।
दरअल हुआ ये कि बंदगी और अर्शी ज्यादा बात नहीं कर रहे थे, जबकि दूसरे कंटेस्टेंट्स ने अपना गैंग बना लिया था। अर्शी, बंदगी को कह रही थीं कि पुनीश लक की वजह से फिनाले तक पहुंचे हैं। वो यहां तक पहुंचने के लायक नहीं थे।
हालांकि बंदगी ने वहां कुछ ना कहना ही सही समझा और वो उस जगह से चली गईं। उन्हें परफॉर्मेंस देना था और वो अपना मूड खराब नहीं करना चाहती थीं।
लेकिन जब इस बारे में अर्शी के मैनेजर से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि,अर्शी अभी बिग बॉस के सेट पर हैं और वहां नेटवर्क नहीं है। इसलिए मैं उनसे बात नहीं कर पा रहा। मुझे लगता है कि यह प्रोफेशनल फाइट होगी क्योंकि दोनों अलग-अलग कंटेस्टेंट्स को सपोर्ट कर रहे हैं। बंदगी, पुनीश को जीताना चाहती हैं, शायद इसीलिए अर्शी को बुरा लगा हो। दरअसल, अर्शी घर में हुई लड़ाइयों के लिए पुनीश को जिम्मेदार मानती हैं। अर्शी ने भई लड़ाई का खंडन किया है।
बिग बॅास 11 ने कल अलविदा कह दिया। सलमान खान ने शो के अंत में शिल्पा शिन्दे को विजेता घोषित किया वहीं हिना खान ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। अब जहां एक ओर जश्न का माहोल था वहां दूसरी ओर मायूसी तो छानी ही थी। सुनने में आया है कि हिना खान के फैन्स कल रात शिल्पा के शो जीतने पर जमकर हंगामा मचाया है। लोगों ने कई शो को लेकर कई गलत बातें बोली।