
यूं तो बिग बॅास में कई लव बर्डस आए और गए पर सभी ने अपनी सीमा में रहकर प्यार किया। पुनीश शर्मा और बंदगी कालरा की हरकते दिन प्रतिदिन घर में बढ़ती जा रही हैं। इसका सीधा असर भारत की आवाम पर पड़ रहा है। हाल में दोनों ने अपनी हवस मिटाने के लिए बाथरुम तक का सहारा लिया। यहां तक की सलमान खान जो की इस वक्त शो होस्ट कर रहे हैं उन्होंने भी दोनों को ये हरकतें ना करने की चैतावनी दी। उन्होंने कहा की जनता के अलावा आपके माता पिता भी ये शो देख रहे हैं इसलिए एसी हरकतें ना करें। इसके बावजूद दोनों नेश्नल टैलीविजन पर लगातार चालू हैं।
बता दें कल की बाथरूम वाली हरकत के बाद बंदगी की एक करीबी दोस्त ने मीडिया वालों को एक बुरी खबर सुनाई है। खबरों की माने तो उन्होंने बताया की,-बंदगी के लैंडलॉर्ड नहीं चाहते हैं कि अब वो उनके घर में रहें। इसीलिए उन्होंने बंदगी के दोस्त को फोन करके बताया कि अब बंदगी को उस घर में रहने की जगह नहीं है और जैसे ही बंदगी बिग बॉस के घर से बाहर आयेंगी, उनको घर खाली करना होगा। बंदगी के लैंडलॉर्ड को उनके रिश्ते से किसी भी तरह की निजी दिक्कत नहीं है लेकिन जिस सोसायटी में बंदगी रहती हैं वहां के लोग नहीं चाहते है कि अब वो वहां लौटकर आयें। उस सोसायटी के लोगों को लगता है कि बंदगी की वजह से उनके बच्चों पर भी गलत प्रभाव पड़ेगा।
इतना ही नहीं सुनने में तो ये भी आया है की बंदगी की इन हरकतों की वजह से उनके माता पिता की काफी बदनामी हो रही है। इसी वजह से हाल में उनके पिता की तबीयत खराब हो गई है। बता दें बंदगी के पिता को हाई ब्लड प्रेशर के चलते हाल ही में हॉस्पिटल में भर्ती कराना पड़ा था। वैसे आपको जानकर हैरानी होगी की बंदगी एक मिडिस क्लास फैमिली से हैं। वे पंजाब के एक छोटे से शहर में पली बड़ी हैं। कहना गलत नहीं होगा की अभी भी अगर ये दोनों अपनी हरकतों से बाज नहीं आए तो घर में भले ही कुछ ना हो पर घर के बाहर बहुत कुछ हो जाएगा।