
गौहर खान-काजी तौकीर (फोटो सोर्स- instagram/gauaharkhan)
Gauahar Khan Lashes On Qazi Touqeer: 'बिग बॉस 20' में इन दिनों कंटेस्टेंट्स के बीच विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। अब काजी तौकीर अपनी एक हरकत को लेकर निशाने पर आ गए हैं। काजी पर आरोप है कि उन्होंने मस्ती के दौरान स्काउट ओपी के कान में थूका और बाद में इस बात को लेकर अन्य कंटेस्टेंट्स के सामने चर्चा भी की। मामला सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर काजी की आलोचना शुरू हो गई है। खास बात यह है कि अब तक काजी का समर्थन करती नजर आईं गौहर खान ने भी उनकी इस हरकत को गलत बताया है।
दरअसल, बिग बॉस 20 में नॉमिनेशन टास्क के दौरान काजी तौकीर और स्काउट ओपी के बीच विवाद हुआ था। टास्क खत्म होने के बाद दोनों गार्डन एरिया में मस्ती करते नजर आए। इसी दौरान काजी ने स्काउट को गले लगाया और उनके कान में थूक दिया। रिपोर्ट के मुताबिक, उस समय स्काउट ने इसे मजाक के तौर पर लिया, लेकिन बाद में काजी ने अमन गांधी और गुल्लू से बातचीत के दौरान इस हरकत का जिक्र किया।
काजी की ये बात नकुल ढुल ने सुन ली और उन्होंने स्काउट को इसके बारे में बताया। इसके बाद घर के अंदर विवाद बढ़ गया और मामला दूसरे कंटेस्टेंट्स तक भी पहुंच गया।
काजी तौकीर को लेकर अब तक सकारात्मक रुख रखने वाली गौहर खान ने भी इस मामले में उनका समर्थन नहीं किया। अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में गौहर ने काजी को लेकर कहा कि जब किसी व्यक्ति की बहुत ज्यादा तारीफ होने लगती है तो कई बार वह तारीफ उसके सिर पर चढ़ जाती है।
गौहर ने कहा कि उन्होंने शो के पहले हफ्ते में ही काजी को सलाह दी थी कि वह कोई गलत हरकत न करें, लेकिन अब उन्होंने स्काउट के साथ ऐसा किया। गौहर के मुताबिक, स्काउट के कान में थूकना गलत था और वह चाहती हैं कि सलमान खान काजी को समझाएं कि उनका मजाक गलत दिशा में जा रहा है। गौहर ने यह भी कहा कि काजी की पर्सनैलिटी अब कुछ लोगों को इरिटेटिंग लगने लगी है। उन्होंने साफ तौर पर काजी की इस हरकत को गलत बताया।
काजी तौकीर को लेकर सोशल मीडिया पर भी यूजर्स की नाराजगी देखने को मिल रही है। कुछ लोगों का कहना है कि उनके मजाक अब अपनी सीमा पार कर रहे हैं। काजी पर भद्दे और आपत्तिजनक जोक्स करने के आरोप भी लगाए जा रहे हैं। रिपोर्ट में उनके द्वारा स्काउट को नाखूनों से चोट पहुंचाने और 'थूक से प्रेग्नेंट' करने जैसी बातें कहने का भी जिक्र है।
इसके अलावा बिग बॉस के घर में अंग्रेजी बोलने को लेकर भी काजी पर सवाल उठते रहे हैं। बीते एपिसोड में स्काउट ने भी काजी के अंग्रेजी बोलने पर आपत्ति जताई थी।
काजी तौकीर की इस हरकत पर किश्वर मर्चेंट और मनु पंजाबी समेत कई सेलेब्स ने नाराजगी जताई है। अब दर्शकों की नजर वीकेंड का वार पर है। देखना होगा कि सलमान खान काजी की इस हरकत पर क्या प्रतिक्रिया देते हैं और क्या उन्हें उनकी सीमाएं समझाते हुए फटकार लगाई जाती है।
Updated on:
14 Oct 2026 05:06 pm
Published on:
14 Oct 2026 05:06 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
