बिग बॅास 11 के घर में सजेगा शाही दरबार, राजा रतन सिंह संग होगी रानी पद्मावती की एन्ट्री...
जैसा की हम सब जानते हैं जब से बिग बॅास 11 शुरु हुआ है कोई ना हंगामा हर हफ्ते होता रहा है। कुछ इसी तरह संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावती की बात करें तो ये फिल्म भी जबसे बनी है तबसे विवादों के कटघरे में खड़ी है। और अब आपको बता दें जल्द ही दोनों ही विवादों से घिरे शो और फिल्म का मिलन होने जा रहा है।
जी हां खबर है की इस रविवार को सलमान खान के शो बिग बॅास 11 में फिल्म पद्मावती की टीम अपना प्रमोशन करने पहुंच रही है। इस फिल्म का प्रमोशन करने रीयल जोड़ी तो नहीं पर रील जोड़ी पधार रही है। सुनने में आया है की रविवार को दीपिका पादुकोण और शाहिद कपूर वीकेंड के वार पर सलमान खान के साथ बिग बॅास 11 के कंटेस्टेंट्स की क्लास लेने पहुचेंगे। इस एपिसोड की शूटिंग इस शनिवार को की जाएगी।
बता दें एपिसोड को खास बनाने के लिए बिग बॅास के घर में शाही दरबार का निर्माण किया जाएगा। और शाहिद और दीपिका सबका मनोरंजन करने के लिए घर में घुसेंगे। वैसे बता दें हमेशा से दीपिका पादुकोण इस शो को काफी पसंद करती आई हैं। सलमान खान और दीपिका पादुकोण की पर्दे पर ना सही लेकिन ऐसे रिएलिटी शोज में कैमिस्ट्री कुछ अलग ही होती है। वहीं अगर शाहिद कपूर की बात करें तो वे भी सलमान खान के साथ काफी मस्ती में आ जाते हैं और दोनों अपने कॅामेडी टाइमिंग से लोगों को खूब हंसाते हैं।
खेर इन सब के बीच रणवीर सिंह को काफी मिस किया जाएगा। लेकिन कुछ भी कहें आने वाला ये एपिसोड कुछ खास होने वाला है। बता दें इस हफ्ते बिग बॅास 11 में हिना खान, सपना चौधरी और बेनफ्शा सूनावाला नॅामिनेट हुए है। अब देखना दिलचस्प होगा की इस बार जनता शो से किसे बाहर का रास्ता दिखाती है।