TV न्यूज

इन खूबियों की वजह से शिल्पा के सिर सजा बिग बॅास 11 का ताज

इन खूबियों की वजह से शिल्पा के सर चड़ा बिग बॅास 11 का ताज...
3 min read
• •
Updated: 15 Jan 2018, 3:31 PM IST
shilpa shinde
shilpa shinde

बिग बॅास का सफर किसी भी कंटेस्टेंट्स के लिए आसान नहीं था। कहा जा सकता है की इस खेल में सभी ने एक अग्नि परिक्षा सी दी थी। खेल के अंदर लोगों ने कड़वे बोल बोले, झगड़े किए, मारपीट की लेकिन इन सब के बावजूद घर में कुछ चुनिंदा खिलाड़ी ऐसे निकलकर आए जिन्होंने सच्चे मन से दोस्ती निभाई, एक दूसरे की गलती बताई, मस्ती की और उन लोगों में से एक थी शिल्पा शिंदे।


बता दें शिल्पा शिंदे ने जहां एक ओर बावर्ची बनकर सभी कंटेस्टेंट्स के खाने का ध्यान रखा तो दूसरी ओर उन्होंने मां बनकर कई कंटेस्टेंट्स को सही सलाह दी। और ये भले ही घर में किसी को अच्छा लगा हो या ना पर बिग बॅास देख रहे लोगों को जरुर लगा। इसी तरह कई खास वजह थी जिन्होंने शिल्पा को इस शो का सरताज बनाया, आइए जानते हैं...

1. जिस वक्त शिल्पा शिंदे ने ट्विटर ज्वॅाइन किया था उसके 7 घंटे के अंदर ही उनके अकाउंट पर 2 लाख से भी ज्यादा ट्वीट्स आ गए।

2. शिल्पा शिंदे ने भले ही कोई रिकॅार्ड कायम ना किया हो लेकिन उन्होंने इन 105 दिनों में घर में रहकर 5000 से ज्यादा रोटियां बनाने का रिकॅार्ड जरुर कायम किया।

3. शिल्पा शिन्दे ही वो पहली कंटेस्टेंट थी जिन्होंने कभी भी सलमान खान से डांट नहीं खाई।

4. साथ ही कहा जा सकता है कि शिल्पा ने ना सिर्फ सलमान बल्कि बिग बॅास का भी एक नियम नहीं तोड़ा।

5. शिल्पा के पॅापुलर शो भाबीजी घर पर है ने उन्हें इतना फैमस कर दिया की देश ही नहीं बल्कि विदेश से भी उन्हें कई वोट्स मिले।

6. भले ही शो की शुरुआत में शिल्पा ही वो पहली कंटेस्टेंट हो जिन्होंने घर में सबसे ज्यादा हंगामा मचाया। जिसमें सबसे ज्यादा मशहूर हुई उनकी और विकास गुप्ता की नोकझोक। लेकिन इस लड़ाई को सभी दर्शकों ने काफी एन्जॅाय किया।

7. महाराष्ट्र के मुंबई, नागपुर और पुणे के लोगों के बीच शिल्पा काफी हिट साबित हुई। बताया जा रहा है कि सबसे ज्यादा वोट्स उन्हें वहीं से मिले हैं।

8. शिल्पा शिंदे ने जिस दिन से मां बनकर खिलाड़ियों का दिल जीता उसी दिन से वे देशभर के लिए एक मां की छवी बन गई।कहा जा सकता है कि ये उनका सबसे बड़ा दाव था।

9. शिल्पा शिंदे हमेशा ही अपने दर्शकों के साथ इमोश्नली कनेक्टिड रही।

10. शिल्पा भले ही कंटेस्टेंट्स के साथ इमोश्नली अटेच रही लेकिन साथ ही वे खेल के अंत तक कहती रही की वे सिर्फ गेम खेल रही हैं।

Updated on:
15 Jan 2018, 3:31 PM IST
Published on: