TV न्यूज

बिग बॉस-11 : कैप्टेंसी को लेकर हिना और विकास में हुई लड़ाई, सपना ने यूं दिया साथ

बिग बॉस-11 : कैप्टेंसी को लेकर हिना और विकास में हुई लड़ाई, सपना ने यूं दिया साथ...
2 min read
• •
Updated: 12 Oct 2017, 5:18 PM IST
Hina_Vikas
Hina_Vikas

जबसे बिग बॉस-11 शुरू हुआ तब से लेकर तक हर दिन कोई ना कोई नया धमाका होता आ रहा है। शुरू से ही कंटेस्टेंट्स एक-दूसरे लड़ाई पर उतारु हैं। हर दिन विकास गुप्ता, हिना खान, अर्शी खान और सपना चौधरी के बीच कुछ ना कुछ बात लेकर बहस होती ही रहती हैं। आज के एपिसोड में आप देखेंगे कैसे घर की कैप्टेंसी के लिए हिना खान और विकास गुप्ता के बीच बहस हुई।

इस वीडियो में आप देखेंगे कि जैसे ही बिग बॉस ने घर में कैप्टेंसी के लिए हिना खान और पुनिश शर्मा के नाम का ऐलान करते हुए कहा कि कैप्टन बनने के लिए आप दोनों के बीच एक मुकाबला होगा तो तुरंत ही शिवानी दुर्गा उनसे कहती है कि आपको पता था पहले से ही सब कुछ। इस पर हिना कहती है कि मैं कन्फ्यूज हो गई थी और अगर आप लोग कहे तो मैं हार जाती हूं। इसके बाद एक एक करके सबने हिना को खरी खोटी सुनाई। इसी के साथ ही हिना और विकास के बीच भी काफी कहा सुनी हुई। इस मामले में अर्शी ने विकास गुप्ता का साथ दिया।

इस दौरान अर्शी कहती हैं नहीं आपको बताना पड़ेगा हिना आपको बोलना पड़ेगा गलत है हिना। फिर अर्शी से 36 का आंकड़ा चल रही सपना चौधरी बीच में कूद पड़ती है और कहती हैं कि खाली अर्शी के नाखुश होने से होता क्या है हम सब पागल बैठे हैं यहां पे तो दूसरे कंटेस्टेंट्स भी सपना की हां में हां मिलाते नजर आएं। सपना ने कहा कि ऐसे को कैप्टन बनाकर क्या घर को बर्बाद करना है। इस वीडियो को आप नीचे देख सकते हैं।

सभी कंटेस्टेंट्स को लग रहा था कि कैप्टेंसी टॉस्क विकास गुप्ता ही जीतेंगे। तो हो सकता है कि जब सभी एक साथ हिना पर बरसे होंगे तो उन्होंने बैकआउट कर लिया होगा और इसके बाद विकास और पुनीश के बीच कैप्टेंसी टॉस्क हुआ। बता दें कि विकास बिग बॉस के इस घर में पहले कैप्टन बनेंगे। अब देखना होगा कि विकास किस तरह से अपने इस खिताब का इस्तेमाल करते हैं। अधिक जानकारी के लिए जुड़े रहे पत्रिका डॉट कॉम के साथ।

Updated on:
12 Oct 2017, 5:18 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘प्लास्टिक सर्जरी करवाने के लिए भी टाइम चाहिए’, बदलते लुक को लेकर ट्रोल करने वालों को जैस्मिन भसीन ने सुनाई खरी-खोटी

ईशा सिंह संग ब्रेकअप विवाद पर अविनाश मिश्रा की एक्स गर्लफ्रेंड ने कसा तंज, कावेरी प्रियम बोलीं- कुछ एक्टर्स रियल में ज्यादा अच्छी एक्टिंग करते हैं

Bigg Boss 20: गुल्लू ने कनिका मान के लिए फीलिंग्स कर दी जाहिर तो भड़कीं अर्शी खान, बोलीं- पूरी गेम कर दी खराब

ईशा सिंह से माफी मांगते ही अविनाश मिश्रा को लगा एक और झटका, ऋषिता कोठारी और उनके बॉयफ्रेंड ने किया अनफॉलो

‘गलती मेरी है, मुझे माफ कर दो…’, ईशा सिंह से ब्रेअकप पर छलका अविनाश मिश्रा का दर्द, ट्रोल्स से की खास अपील