TV न्यूज

BB11: करण पटेल का नहीं भरा मन, हिना को लताड़ने पहुंच गए बिग बॅास के घर…देखें वीडियो

BB11: करण पटेल का नहीं भरा मन, हिना को लताड़ने पहुंच गए बिग बॅास के घर...देखें वीडियो

2 min read
Dec 09, 2017
bigg boss 11

जैसा की हम सब जानते हैं इन दिनों बिग बॅास 11 जब से शुरु हुआ शो जितने अंदर ड्रामे चल रहे हैं उससे कहीं ज्यादा ड्रामा घर के बाहर भी होने लगा है। जहां कंटेस्टेंट्स एक दूसरे की खिचाई करने में व्यस्त रहते हैं वहीं घर के बाहर इन कंटेस्टेंट की खिचाई भारत की जनता कर रही है। और इन दिनों टीवी के ये मशहूर कलाकार लगातार हिना खान की खिचाई करने में व्यस्त हैं। जी हां बता दें ये हैं मोहब्बते के करण पटेल आजकल हिना को लेकर ट्वीट्स पर ट्वीट्स किए जा रहे हैं। लगता है करण को हिना का खेल रास नहीं आ रहा। वे लगातार सोशल मीडिया पर उनका मजाक बनाए जा रहे हैं।

और अब तो हद हो गई है। आपको बता दें आज के एपिसोड में करण पटेल हिना खान को बिग बॅास के घर में लताड़ते नजर आएंगे। जी हां खबरों की माने तो आज बिग बॅास के घर में सीरियल ये है मोहब्बतें के रमन यानी करण पटेल और एक्स कंटेस्टेंट करिश्मा तन्ना आएंगे। बता दें बिग बॉस के आदेश के अनुसार वह स्टेच्यू बने रहेंगे और तब वहां आकर करण पटेल हिना को कहेंगे की,- एक जो आपका तकिया कलाम हो गया है, ये मैंने कब कहा? बाहर 130 करोड़ लोग आपको देख रहे हैं। इस बात को सुनकर हिना खान हैरान रह जाएंगी।

साथ ही करिश्मा तन्ना विकास गुप्ता को टारगेट करते हुए कहेंगी की,- सब कहते हैं कि आप घर के मास्टर माइंड है, तो अगर आपके पास दिमाग है तो क्यों नहीं इस्तेमाल करेंगे।

बता दें हाल में करण ने ट्विटर पर फैन्स के बनाए दो विडियो शेयर किए हैं, जिन्हें देखेंगे तो आपको भी इस बात पर विश्वास हो जाएगा कि हिना जो कहती हैं, वास्तव में उन्होंने वैसा किया नहीं है। देखिए विडियो-

इन विडियो को देखें तो पता चलता है कि हिना ने वाकई कई बार झूठ बोला है। वैसे एसा पहली बार नहीं हुआ है जब करण ने सोशल मीडिया पर हिना का मजाक बनाया हो। इससे पहले भी करण ने हिना के बारे में कुछ ट्वीट किए थे, तब हिना के फैन्स ने उन्हें ट्रोल कर दिया था।

करण ने लिखा था- वह जो मोहतरमा हैं बिग बॉस 11 के घर में जो बात बात में थैंक्यू गॉड अलापती हैं, जो आज हजाम बनी हैं, कोई उनसे प्लीज पूछ के बताए कि #ये घटियापन क्या कहलाता है # कितना गंदा खेलोगी मैडम, #भोली सूरत गंदी नीयत। इस पर ट्रोल होने के बाद करण ने कहा था कि अपने फेवरिट का आदर करना अच्छी बात है लेकिन मैं फिर भी इसका जवाब दूंगा।
खेर वैसे करण गलत भी नहीं कह रहे। आजकल हिना खेल में झूठ बोलने लगी हैं, अगर ऐसा ही चलता रहा तो उनका गेम में आगे जाना काफी मुश्किल हो जाएगा।

ये भी पढ़ें

BB11: अर्शी ने सलमान से कर डाली बदतमीजी, सलमान को मुंह पर कहा,- शिल्पा को लेकर पक्षपात करते हो…
Published on:
09 Dec 2017 11:15 am
Also Read
View All