TV न्यूज

बिग बॅास 11 से निकलने के बाद इस कंटेस्टेंट ने हिना के खिलाफ बर्साए अंगारे, खोली हिना की पोल…

बिग बॅास 11 से निकलने के बाद इस कंटेस्टेंट ने हिना के खिलाफ बर्साए अंगारे, खोली हिना की पोल...

2 min read
Nov 13, 2017
bigg boss 11

जैसा की हम सब जानते हैं हाल में सलमान खान के शो बिग बॅास 11 में एनाकोंडा के नाम से मशहूर हुई मेहज़बी सिद्धीकी का बिग बॉस का सफर खत्म हो चुका है। बता दें मेहज़बी के अलावा कल रात सब्यसाची सतपथी भी कम वोट के कारण घर से बेघर हो गए हैं। यूं तो बिग बॅास के इस एलिमिनेशन राउंड ने सभी दूसरे कंटेस्टेंट्स को चौंका दिया लेकिन निकलते वक्त मेहज़बी ने सभी गिले शिकवे दूर कर सभी से प्यार भरा अलविदा कहा। घर से बाहर निकलने से पहले मेहज़बी ने ना सिर्फ सबसे दिल से माफी माँगी बल्कि हिना को गले लगाकर कहा कि मुझे माफ कर दें मैंने आपके साथ काफी लड़ाई की।

ये देख सभी को लगा की अब हिना और मेहज़बी के बीच ठीक है। लेकिन आपको बता दें की मेहज़बी अभी तक हिना की उन कड़वी बातों को भूल नहीं पाई हैं। मेहज़बी का मानना है की वे घर से सिर्फ हिना की वजह से निकली हैं।

बता दें मेहज़बी ने घर से बाहर निकलते ही एक लीडिंग डेली से बातचीत की। बातचीत के दौरान उन्होंने बताया की,- वह उस घर में दोबारा जाना चाहती है और हिना को उनके किए की सजा देना चाहती हैं। बता दें कि हिना ने घर में मेहज़बी से लड़ाई करते वक्त क्लास और स्टैंटडर्ड को लेकर दुहाई दी थी और ये बात मेहज़बी के गले नहीं उतरी। मेहज़बी ने कहा कि,- मैं बिग बॉस के घर से हिना की वजह से बाहर हुई है। उसने पूरी तरह से मेरे खेल को बर्बाद कर दिया है। मैं अभी भी इस बात का यकीन नहीं कर पा रही हूँ कि मैं बाहर हूँ और वह और भी मजबूत होती जा रही है।
मेहज़बी ने आगे कहा कि,- दर्शकों को काफी लम्बे समय के बाद मेरा असली रंग देखने को मिल ही रहा था कि मैं बाहर हो गई। मैं खेल को अच्छी तरह से समझ चुकी थी और उसे अच्छे से खेल भी रही थी। मैं चाहती हूँ कि मुझे वापस उस घर में जाने का मौका मिले ताकि मेरे साथ जो भी बुरा हुआ मैं उसका बदला ले सकूँ। हिना क्लास के बारे में बात करती है ना मुझे उसकी औकात दिखानी है। अगर मुझे ये मौका नहीं मिलता है तो मुझे इस बात का अफसोस होगा कि मैंने बहुत बड़े अवसर को खो दिया।

बता दें कि मेहज़बी और सब्यसाची ने इस घर में बतौर पड़ोसी एंटी ली थी। अब घर में सिर्फ एक ही पड़ोसी लव त्यागी मौजूद है। जब पड़ोसियों को लेकर मेहज़बी से बात की गई तो उनका मानना है कि,- जब हमने इस घर में एंट्री ली थी तो हमें साथ रहना चाहिए था। हमारा एक ही मकसद था कि घरवालों की जिंदगी को नरक बना दें लेकिन हिना ने बहुत स्मार्टली इस गेम को खेला और लव को अपनी तरफ कर लिया। लुसिंडा इस घर से बेघर हो चुकी थी और सब्यसाची का सभी के साथ दोस्ताना व्यवहार था, इस बीच मैं अकेली पड़ गई थी। मैं अकेले ही इस खेल को खेल रही थी लेकिन इस घर में रहने के लिए रिश्तों की जरुरत है।

ये भी पढ़ें

Golmal again: सुबह-सुबह फिल्म की शूटिंग, नजारा देख कांप उठे लोग
Published on:
13 Nov 2017 11:44 am
Also Read
View All