TV न्यूज

प्रियांक बेनफ्शा के लिए हो गए गंजे, आप बताएं ये दोस्ती है या प्यार ??

प्रियांक बेनफ्शा के लिए हो गए गंजे, आप बताएं ये दोस्ती है या प्यार ??

2 min read
Nov 13, 2017
bigg boss 11
bigg boss 11

कहना गलत नही होगा की दिन प्रतिदिन बिग बॅास 11 के कंटेस्टेंट्स के लिए घर में रहना मुश्किल होता जा रहा है। हर दिन घर में दंगल उसके उपर नॅामिनेशन और सबसे उपर बिग बॅास द्वारा दिया गया ये लग्जरी बजट टास्क। हाल में सलमान खान के विवादित शो बिग बॉस 11 में दो घरवालों को बेदखल किया गया है। सब्यसाची और मेहजबीं सिद्दीकी को इस बार बिग बॉस के घर से बाहर निकलना पड़ा।

बता दें अब अगले हफ्ते के लिए एक नए टास्क का दौर शुरू हो चूका है। इस बार बिग बॉस ने सभी घरवालों को अपनी दोस्ती की अग्नी परिक्षा से गुजरना होगा। जी हां इस बार का ये टास्क साबित कर देगा की कौन घर में किसका सच्चा दोस्त है। साथ ही इस बार बिग बॉस ने घरवालों को घर में सच्चे दोस्त को पहचानने का मौका दिया है।

होगा ये की गार्डन एरिया में एक फ़ोन बूथ बनाया जाएगा और इस बूथ तक जाने के लिए सभी कंटेस्टेंट्स को सीढी से चड़कर जाना होगा। साथ ही जो इस फोन को रिसीव करेगा वो अगले हफ्ते के लिए नॉमिनेट हो जाएगा लेकिन अगर वो अपने आपको सेफ करना चाहता है तो उन्हें अपने दोस्त से एक टास्क करवाना होगा। आने वाले इस टास्क के दौरान एक बड़ी खबर का पता चला है।
प्रियांक शर्मा इस बार सिर के बाल मुंडवाते नज़र आने वाले हैं। जी हां बेनाफ्षा ने जब बिग बॉस का फ़ोन रिसीव किया तब उन्होंने प्रियांक शर्मा को यह टास्क करने के लिए कहा था। बिग बॉस ने यह निर्देश दिया कि इस टास्क में प्रियांक को अपने बालों को मुंडवाना पड़ेगा। तब जाकर बेनाफ्षा अगले बार के सेफ हो सकती है ।उन्होंने हंसी ख़ुशी अपनी इस ख़ास दोस्त के लिए अपने बालों की बलि दी है।

इस बात से यह साबित हो गया कि वो अपनी इस खास दोस्त के लिए हर वो मुमकिन कोशिश कर रहे है। अब ये सिर्फ एक दोस्ती है या उससे कुछ बड़कर घर में चल रहा है ये तो आने वाला वक्त बताएगा, पर आप लोगों के लिए इस टास्क के बाद अंदाजा लगाना शायद आसान हो जाए।

बता दें घर के बाहर प्रियांक की गर्लफ्रेंड दिया अग्रवाल ने ब्रेक अप कर लिया है। बेनाफ्षा और प्रियांक की दोस्ती को देखकर उन्होंने प्रियांक के साथ अपने सारे रिश्तों को देखकर ख़त्म कर दिए हैं।

Published on:
13 Nov 2017 04:07 pm