TV न्यूज

#BB11 :कैप्टन बनने के लिए पुनीश ने पार की सारी हदें, किया ऐसा शर्मनाक काम

बिग बॉस 11 : कैप्टन बनने के लिए पुनीश ने पार की सारी हदें, किया ऐसा शर्मनाक काम....
2 min read
• •
Updated: 3 Nov 2017, 4:05 PM IST
Punish_Sharma
Punish_Sharma

बिग बॉस सीजन 11 के घर में आए दिन कंटेस्टेंट्स के बीच लड़ाई होती रहती है। कई लोग इस तरह के माहौल से परेशान है तो कईयों को मजा भी आ रहा है। अर्शी को देखा जाए तो वो घर में पूरा एज्वॉय करती नजर आ रही हैं। वहीं सपना कुछ असहज दिखाई पड़ती है। शिल्पा शिंदे के साथ आए दिन हो रहे झगड़े परेशान होकर ने विकास गुप्ता ने तो घर से भागने की कोशिश की है। यहां तक की विकास गुप्ता शो छोड़ने के लिए 2 करोड़ रुपए पेनल्टी देने के लिए भी तैयार है। लग्जरी बजट टॉस्क के खत्म होने के बाद घरवालों को पुनीश के रूप में नया कैप्टन भी मिल गया है। इससे पहले इस हफ्ते लव त्यागी घर के कैप्टन थे।

विकास गुप्ता, महजबी और अर्शी खान के बाद बिग बॉस ने घरवालों से कैप्टन्सी के नए दावेदार को चुनने के लिए कहा। घरवालों ने आपसी सहमति से हितेन और पुनीश को कैप्टन्सी का दावेदार चुना। जबकि बेनाफ्शा लग्जरी बजट टास्क में सबसे ज्यादा प्वाइंट्स होने के चलते पहले ही कैप्टन्सी की दावेदार थीं। बिग बॉस द्वारा दिए गए कैप्टन्सी टॉस्क में बाकी घरवालों को उस कंटेस्टेंट को पानी पिलाते रहना था जिसे वह कैप्टन नहीं बनाना चाहते। इस टास्क के दौरान तीनों कंटेस्टेंट को वाशरुम नहीं जाना था और अपने पेशाब के प्रेशर को कंट्रोल करके रखना था।

बेनाफ्शा और हितेन अपने प्रेशर को ज्यादा देर तक कंट्रोल नहीं कर पाए और टास्क को क्विट करके पीछे हट गए। वहीं पुनीश शर्मा इस टास्क में बने रहे। यहां तक की टास्क के दौरान ही पुनीश ने अपने पेंट में ही पेशाब कर दिया। लेकिन टास्क में सबसे ज्यादा देर तक टिके रहने के चलते पुनीश घर के नए कैप्टन बन गए। बिग बॉस सीजन 11 में यह दूसरा मौका है जब पुनीश घर के कैप्टन बने हैं।

Updated on:
3 Nov 2017, 4:05 PM IST
Published on:
Also Read
View All
लव गिल संग विवाद के बीच स्काउट ओपी की मां ने दिया मैसेज, अकेले खेलने की दी हिदायत, लव बोलीं- जो घरवाले बोल रहे वही करो

‘अनुपमा’ फेम रूपाली गांगुली की तस्वीरों से AI ने बनाई आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो? अभिनेत्री पहुंचीं बॉम्बे हाई कोर्ट

‘क्या सिर्फ सिंदूर लगाने से मैं अब मुस्लिम नहीं रही’, करवा चौथ मनाने पर ट्रोल हुई एक्ट्रेस शफक नाज ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

Anuj Thakur Last Post: निधन के बाद अभिनेता अनुज ठाकुर का आखिरी पोस्ट हुआ वायरल, बर्थडे को बताया था शानदार

स्काउट ओपी की मां ने लव गिल के रोने पर उठाए सवाल, बोलीं- ‘इतना रोने की क्या जरूरत है?’