
जब से बिग बॉस-11 का सीजन शुरू हुआ है कंटेस्टेंट एक-दूसरे से झगड़े पर उतारु हैं। पहले दिन से ही विकास गुप्ता और शिल्पा शिंदे लड़ते आ रहे हैं और अब हरियाणवी डांसर और सिंगर सपना चौधरी और अर्शी खान के बीच कांटे की लड़ाई शुरू हो गई है। शुरू से अर्शी बिग बॉस में कंटेस्टेंट्स को आपस में भिड़ा कर लड़वाती नजर आ रही हैं। अर्शी जहां लोगों के बीच लड़ाई करवाने के काम में जुटी है वहीं हमेशा वह लोगों को कुछ ना कुछ ऐसा बोल दे रही है जिसे सुनकर लोगों अपने कानों पर भरोसा भी नहीं कर पा रहे हैं।
बिग बॉस के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल के जरिए आज के एपिसोड की एक झलक को साझा किया है। इस वीडियो को आप देख सकते हैं।
यूं चली सपना और अर्शी की लड़ाई
बता दें कि आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि अर्शी का नया शिकार सपना चौधरी हैं। सपना और अर्शी के बीच बहस शादी को लेकर शुरू होती है। अर्शी कहती हैं कि हितेन तेजवानी मुझे रानी बनाएंगे और शादी भी होगी। तो पड़ते ही सपना जवाब देती है सही है हो जानी भी चाहिए जिनकी असली में शादी नहीं हो सकती उनकी नकली में हो जाए तो ज्यादा बेटर है। सपना का ये जवाब सुनते ही अर्शी ने आव देखा ना ताव और सपना को कहा कि तो क्या जगह-जगह नाचने वालों की शादी होती है। इंसान कभी भी कितना भी छुपाले एक्टिंग कर ले, लेकिन जो वो है वो वो है। अर्शी कहती है कि इंसान कब तक दिखावा करेगा अच्छा बनने का एक ना एक दिन तो वो अपने असली रंग पर आएगा। तो सपना ने अर्शी पर पलटवार करते हुए कहा कि हां मैं हूं नाचने वाली....लेकिन केबरे डांस नहीं करती...लेकिन मैं स्टेज पर करती हूं...यस आई एम नाचने वाली।
तो अर्शी ने जवाब दिया कि मैं अपनी अब्बा की आंखों से ना डरी तो दुनिया की आंख से डरुंगी मैं। इसके बाद गुस्से लाल हुई सपना अपनी जगह से उठीं और अर्शी के पास जाकर बोलीं-तेरी ऐसी खबर लूंगी ना मैं कि तु जिंदगी भर याद रखेंगी। इसके सपना ने अर्शी को धमकी दी कि अबकी बार इसने नाचने वाली बोला तो इसको हॉस्पिटल पहुंचा दूंगी। इसके बाद अर्शी खान वहां से खड़ी होकर चल देती हैं लेकिन सपना चौधरी सब्जी डालने की चम्मच लेकर अर्शी के पीछे पड़ जाती हैं इस दौरान सपना को दूसरे कंटेस्टेंट्स रोकने की कोशिश भी करते हैं लेकिन सपना अर्शी के पीछे-पीछे चल पड़ती है। इसके बाद अर्शी बिग बॉस के बाकी कंटेस्टेंट्स शिल्पा के पास पहुंचती और सपना की शिकायत करती हैं कि ये मुझे मारने की धमकी दे रही है। और जोर से चिल्लाकर कहती है कि ये मुझे धमकी कैसे दे सकती है है कौन यार ये। लेकिन इसके बाद भी सपना अर्शी का पीछा नहीं छोड़ती और लगातार उसको परेशान करती रहती हैं। बाद में अर्शी खान लास्ट में रोते हुए दिखाई दे रही हैं।
बता दें कि बिग बॉस के ग्यारवें सीजन के पहले वीकेंड के वार पर सलमान ने अर्शी को अपनी जुबान पर लगाम लगाने के लिए कहा था लेकिन लगता है कि अर्शी के कान में जूं तक नहीं रेंग रहे हैं। अब देखना होगा कि अर्शी और सपना की इस लड़ाई का क्या अंजाम होता है? क्या अगले वीकेंड के वार में भी सलमान अर्शी की क्लास लगाएंगे या नहीं?