
जैसा की हम सब जानते हैं हाल में कम वोटों की वजह से सपना चौधरी इस घर से बेघर हुई हैं। लेकिन उन्हें घर से निकलने का जरा भी अफसोस नहीं है। अब तक सपना हर हफ्ते नॅामीनेट होती आ रही थी पर अभी तक लोग अपने वोट्स देकर उन्हें खेल में बचाते रहे। लेकिन इस बार उनकी टक्कर हिना खान, शिल्पा शिंदे और प्रियांक शर्मा से थी जिसके चलते उन्हें घर से बेघर तो होना ही था। लोगों को शायद ये बात हजम नहीं हुई की सपना हिना का साथ क्यों दे रही हैं क्योंकि हिना खेल में सिर्फ झूठ बोल रही हैं। यही वजह थी की लोगों को लगा की सपना अब बदल चुकी हैं और लोगों ने उनका साथ छोड़ दिया।
खैर ये बिग बॉस का घर है और हर हफ्ते इस घर से कोई ना कोई बाहर जाएगा। बता दें कि बाहर आते ही सपना ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। जी हाँ एक ऑनलाइन साइट संग इंटरव्यू में सपना ने कहा कि,- मैं बाहर आकर बहुत खुश हूँ क्योंकि मैं वहाँ और नहीं रहना चाहती थी। इसके अलावा सपना ने कहा कि,- अगर मुझे खुद को सेफ करके किसी दूसरे को एलिमिनेट करने का चांस मिलता तो मैं बदंगी को बाहर करती…वो इस शो में रहना डिजर्व नहीं करती क्योंकि वह बेशर्म औरत है।
वैसे बता दें कि इस हफ्ते का नॉमिनेशन टॉस्क काफी दिलचस्प था। बिग बॉस द्वारा घर में एक सेफ जोन बनाया गया था जिसमें हिना, हितेन तेजवानी, विकास गुप्ता और अर्शी खान को बिठाया गया। एक करके किसी एक कंटेस्टेंट को बाहर जाना था और अपनी जगह किसी और को बिठाना था। जब सपना इस सेफ जोन में आईं तो हिना ने उनसे कहा कि वह बाहर आकर लव त्यागी को सेफ जोन में जाने दें ताकि वह इस हफ्ते के नॉमिनेशन से बचाना चाहिए। हिना की टीम लव को इसलिए भी बचाना चाहती थी क्योंकि वह आकाश डडलानी और पुनीश शर्मा में से किसी एक को घर से बेघर होते हुए देखना चाहती थी लेकिन अफसोस बिग बॉस ने एन मौके पर पासा पलटा और आकाश और पुनीश घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट ही नहीं हुए। अब बिग बॅास का खेल और भी दिलचस्प होता जा रहा है। देखना ये है की आने वाले इन हफ्तों में कौन घर से बेघर होगा।