TV न्यूज

सपना चौधरी ने बिग बॉस में शेयर की पुरानी बातें, लड़कों को लेकर जो कहा यकीन नहीं होगा

सपना चौधरी ने बिग बॉस में शेयर की पुरानी बातें, लड़कों को लेकर जो कहा यकीन नहीं होगा...
2 min read
• •
Updated: 12 Oct 2017, 1:33 PM IST
Sapna_Chaudhary
Sapna_Chaudhary

कलर्स टीवी पर प्रसारित होने वाला सबसे विवादित और कंट्रोवर्सियल शो बिग बॉस-11 में हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी भी अपने रंग दिखा रही हैं। बिग बॉस हाउस में सपना चौधरी को अर्शी खान बहुत खटक रही है। सपना ने अर्शी को हॉस्पिटल पहुंचाने तक की धमकी तक दे डाली है। लेकिन क्या आपको पता है कि सपना चौधरी लड़कों से नफरत क्यों करती हैं। नहीं ना! तो आइए हम आपको बताते हैं कि सपना लड़कों से इतनी नफरत क्यों करती हैं। सपना बताती हैं कि उनकी बहन की दो शादियां हुई लेकिन दोनों बार उन्हें पति से धोखा मिला। इसी वजह से सपना लड़कों पर भरोसा नहीं करती हैं। उन्होंने बताया कि वो मां के साथ रहती हैं और सिंगल है। वो कहती हैं उनके पास किसी लड़के के साथ रिलेशन में रहने के लिए टाइम नहीं है।

बिग बॉस में सपना ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़े कई किस्से शेयर किए हैं। बिग बॉस के घर में सपना की आर्शी खान और ज्योति कुमार से लड़ाइयां भी हो चुकी हैं लेकिन घर से बाहर हो चुके प्रियांक शर्मा से उन्होंने अपनी कई बातें बताईं। किचन में काम करते हुए सपना ने प्रियांक से अपने लड़कपन की बातें बताईं।

सपना ने बताया कि जब वो 9वीं क्‍लास में पढ़ाई कर रही थीं, तभी उन्होंने डांस करना शुरू कर दिया। उन्हें डांस का शौक तो था लेकिन स्टेज पर डांस नहीं करना चाहती थीं, लेकिन घर की बिगड़ती माली हालात के कारण उनको ये कदम उठाना पड़ा। सपना बताती है कि रात को डांस करने जाया करती थीं और डांस प्रोग्राम के जरिए पैसा कमा लेती थी। इसके बाद वो सुबह स्कूल जाया करती थीं। ये बहुत आसान नहीं था लेकिन डांस ना करती तो स्कूल छूट जाता।

सपना बताती हैं कि उनके माता-पिता ने घर से भागकर शादी की थी। पिता बहुत शराब पीते थे। हार्ट अटैक की वजह से उनकी मौत हुई। इसके बाद उनकी मां ने उन्हें स्पोर्ट किया। सपना के पिता की मौत 2008 में हुई। जिसके बाद घर चलाने का जिम्मा सपना ने अपने कंधों पर आन पड़ा जिसके बाद उन्होंने 2009 में जीवन यापन करने के लिए डांस करना शुरू कर दिया।

Published on:
Also Read
View All
‘प्लास्टिक सर्जरी करवाने के लिए भी टाइम चाहिए’, बदलते लुक को लेकर ट्रोल करने वालों को जैस्मिन भसीन ने सुनाई खरी-खोटी

ईशा सिंह संग ब्रेकअप विवाद पर अविनाश मिश्रा की एक्स गर्लफ्रेंड ने कसा तंज, कावेरी प्रियम बोलीं- कुछ एक्टर्स रियल में ज्यादा अच्छी एक्टिंग करते हैं

Bigg Boss 20: गुल्लू ने कनिका मान के लिए फीलिंग्स कर दी जाहिर तो भड़कीं अर्शी खान, बोलीं- पूरी गेम कर दी खराब

ईशा सिंह से माफी मांगते ही अविनाश मिश्रा को लगा एक और झटका, ऋषिता कोठारी और उनके बॉयफ्रेंड ने किया अनफॉलो

‘गलती मेरी है, मुझे माफ कर दो…’, ईशा सिंह से ब्रेअकप पर छलका अविनाश मिश्रा का दर्द, ट्रोल्स से की खास अपील