
वीकेंड के वार पर सलमान खान जितने गुस्सा हुए थे उसे देखकर हमें लगा था कि अब कुछ दिन प्रतियोगी शांत रहेंगे लेकिन लगता है कि इन लोगों की डिक्शनरी में शांति नाम का शब्द ही नहीं है। ऐसा लग रहा है कि बिग बॉस का यह सीजन सबसे ज्यादा विवादों के लिए जाना जाता रहेगा। अभी प्रियांक और जुबैर खान का मामला ठंडा नहीं पड़ा था कि बिग बॉस 11 के घर में एक नया बखेड़ा खड़ा हो गया है। पहले दिन से शुरू हुई शिल्पा शिंदे और विकास गुप्ता की लड़ाई अब नोंक-झोंक से बढ़कर कास्टिंग काउच तक पहुंच गई है। चौंकाने वाली बात ये है कि बात-बात पर झगड़ते रहने वाले विकास गुप्ता पर अब शिल्पा शिंदे ने कास्टिंग काउच जैसे बड़ा आरोप लगाया है।
असल में हुआ कुछ यूं है कि बिग बॉस 11 के एक नए प्रोमों में विकास गुप्ता और हिना खान आपस में बहस करते हुए दिखाए दे रहे हैं। हिना खान कहती हुई नजर आ रही हैं कि हम आपके लिए लड़ते जा रहे हैं लेकिन आपने हमें रोका नहीं। इसके बाद विकास गुप्ता हिना से कहते हैं कि हिना आपकी मेरी जिंदगी में इतनी भी अहमियत नहीं है कि मैं हर बात आकर तुझे बताउ। इसके बाद हिना कहती हैं कि मैं आदमी से बात नहीं करना चाहती और इसके बाद इस लड़ाई में बाकी घर के सदस्य भी शामिल हो जाते हैं और तभी अचानक से शिल्पा शिंदे की एंट्री होती है, जिनका विकास के साथ 36 का आंकड़ा है।
शिल्पा शिंदे इस वीडियो में विकास के ऊपर कास्टिंग काउच जैसा बड़ा आरोप लगाते दिखती हैं, जिसके बाद विकास अपना आपा खो देते हैं और रोने लगते हैं। विकास वीडियो में शिल्पा से यह तक कह रहे हैं कि, ‘शर्मा आनी चाहिए आपको झूठ बोलते हुए। मैं अपनी मां की कमस खाता हूं। जो आप झूठ बोल रहे हो वो आपके ऊपर और आपकी फैमिली के ऊपर आएगा।’ इसके बाद शिल्पा कहती हैं कि, ‘मुंह साफ करो आप अपना। आज आपकी असलियत सामने आई है न… कास्टिंग काउच। विकास गुप्ता अभी तुम्हें और सहना है।’ इसके बाद विकास गुप्ता रोते हुए कहते हैं कि, ‘गेम खेलने के लिए इतना झूठ बोलते हैं, शर्म नहीं आती है। इस गंदगी में नहीं रहूंगा मैं।’ इसके बार रोते हुए विकास गुप्ता वहां से अकेले ही निकल जाते हैं।