
बिग बॉस सीजन 11 के कंटेस्टेंट्स शिल्पा शिंदे और विकास के बीच हुई क्यूट लड़ाई की न केवल आॅडियंस ने प्रशंसा की है, बल्कि सलमान खान ने भी इसकी प्रशंसा की है। बिग बॉस के घर में एंट्री करने से पहले शिल्पा कई कंट्रोसर्वीज के चलते सुर्खियों में रही थीं। बिग बॉस के घर में एंट्री करते ही वो विकास से लड़ाई कर सुर्खियों में आईं।
इसके बाद शिल्पा का एक MMS इंटरनेट पर खूब वायरल हुआ। लेकिन अब शिल्पा के फ्रेंड ने लीक हुए MMS पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि ये पूरी तरह फेक है। यह पूरी तरह से छेड़छाड़ कर बनाया गया है जो शिल्पा की तरह दिखता है। आजकल हर तरह की फोटोज नकली बन सकती है। इसी तरह इस MMS में दिखने वाली लड़की को शिल्पा का आकार दिया गया है। शिल्पा के फ्रेंड ने कहा, इस तरह की अफवाहों को रोकना चाहिए। इस MMS में जो लेडी नजर आ रही हैं वह शिल्पा नहीं है। वह उनकी तरह दिखती है या इस फोटो को फोटोसोप्पड किया गया था।
बिग बॉस सीजन 11 में शुरू से ही विकास गुप्ता और शिल्पा शिंदे झगड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। जिसे उनका प्रोफेशनल इश्यू बताया जा रहा है। हालांकि, अब विकास और शिल्पा के रिश्ते में एक बार फिर मिठास नजर आ रही है। हाल ही में विकास ने शिल्पा को नॉमिनेशन से बचाने के लिए अपनी सबसे प्यार जैकेट को कुर्बान कर दिया। इस दौरान शिल्पा बहुत ही इमोशनल हुई तो विकास ने उनसे कभी लड़ाई न करने की बात करते हुए माफी मांगी। वहीं शिल्पा ने भी उससे लड़ाई न करने का वादा किया। अब वह सलमान खान के शो में दोबारा से अच्छे फ्रेंड बन चुके हैं।
कुछ दिन पहले विकास और शिल्पा को लेकर खबर आई थी कि वह बिग बॉस में एक प्लान के तहत आए हैं। उनके बीच की लड़ाई महज एक ड्रामा है। क्योंकि वह एक-दूसरे को डेट कर चुके हैं।