
बिग बॉस 11 में अब फुल पागलपंती शुरू हो चुकी है। जैसे-जैसे घर के अंदर प्रतिभागी कम होते जाएंगे, वैसे-वैसे प्रतिभागियों में शो के फिनाले में पहुंचने की जोर आजमाइश और तेज हो जाएगी। यूं तो पूरे सप्ताह भर प्रतिभागी एक-दूसरे पर चीखते-चिल्लाते हैं...गाली-गलौज देते हैं...एक-दूसरे को उकसाते हैं ताकि गुस्से में आकर कंडीडेट ऐसी गलती कर दे, जिससे उसे तुरंत घर से बेघर कर दिया जाए। असल में बिग बॉस के घर के अंदर सबसे बड़ी परीक्षा सब्र की होती है। सब्र टूटता है, तो सब कुछ खत्म हो जाता है। घर के अंदर हाथापाई आप बिल्कुल नहीं कर सकते। यदि आप गुस्से में आकर ऐसी हर कत कर दी, तो आप फिर समझो घर से गए। प्रतिभागी भी यही चाहते हैं। लेकिन अमूमन ऐसा होता बहुत कम है। दरअसल, बिग बॉस के घर के अंदर प्रतिभागियों में जो गुस्सा भरा होता है, उसे निकालने का मौका भी देते हैं। ये मौका होता है टास्क।
Watch Here Latest Video
जी हां, टॉस्क ही एक ऐसा मौका होता है, जब प्रतिभागी एक-दूसरे से अपनी खुन्नस निकालते हैं। एक ओर जहां टीम पर टॉस्क जीतने क जुनून होता है, वहीं टॉस्क के बहाने बदला लेने का मौका भी मिलता है। पिछले दोदिन से बिग बॉस में जो टॉस्क हो रहा है, उसमें यही देखने का मिला है। फिलहाल, शिल्पा की टीम हिना की टीम पर भारी पड़ती नजर आ रही है। पहले राउंड में शिल्पा की टीम हिना की टीम पर हावी रही। यू ं तो इस लग्जरी को जीतने के लिए हिना की टीम ने सारी हदें पार की, लेकिन सफल नहीं हो पाए। आंखों में लाल मिर्च...बाल काटने का नजारा भी देखने को मिला।
अब बाजी पलट गई है। जुल्म करने का वक्त अब शिल्पा की टीम का है। ये टीम वाले विपक्षी टीम वालों से चुन-चुनकर बदला लेते हैं। इका वीडियो हाल ही वायरल हुआ, जिसमें आप देख सकते हैं कि शिल्पा की टीम ने हिना, आकाश और लव का क्या हाल किया है। इस ए वीडियो में पुनीश और बदंगी पहले राउंड का बदला लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। लव त्यागी और हिना को वैक्सिंग स्ट्रिप्स के जरिए भी खूब टॉर्चर कर किया जाता है। ये भिड़ंत मजेदार है। दर्शक इसे खूब एंजॉय भी कर रहे हैं। उन दर्शकों के लिए एक खूशखबरी भी है, जो शिल्पाा की टीम के साथ है। असल में टॉर्चर से तेग आकर हिना की टीम शिल्पा की टीम के सामने हार मान लेती है। जी हां, ये लग्जरी टॉस्क शिल्पा की टीम जीतती है।