TV न्यूज

BIGG BOSS 11: विकास हो गए हैं शिल्पा से परेशान, शो छोड़ने के लिए 2 करोड़ की पेन्लाटी देने के लिए हैं तैयार…

BIGG BOSS 11: विकास हो गए हैं शिल्पा से परेशान, शो छोड़ने के लिए 2 करोड़ की पेन्लाटी देने के लिए हैं तैयार...
2 min read
• •
Updated: 2 Nov 2017, 12:30 PM IST
vikas gupta
vikas gupta

यूं तो बिग बॅास 11 के पहले दिन से खींच तान जारी है लेकिन जैसे जैसे दिन बढ़ते जा रहे है वैसे वैसे बिग बॉस के घर में तनाव भी आसमां छूता जा रहा है। और इन सबमें सबसे आगे हैं शिल्पा शिंदे और विकास गुप्ता। जैसे ही लगता है की अब मामला शांत हो जाएगा वैसे ही शिल्पा और विकास के बीच जंग छिड़ जाती है। ऐसा लग रहा है दोनों आराम कर करके लड़ रहे हैं। लेकिन अब लगता है विकास इस खेल में हार मानते नजर आ रहे हैं। क्योंकि कभी वे शिल्पा से जब भी लड़ते हैं आजकल घर छोड़कर जाने की बात करने लगते हैं। कहा जा सकता है की अब विकास गुप्ता लोगों का ड्रामा नहीं झेल पा रहे हैं। कुछ दिन पहले ही उन्होंने पुनीश शर्मा पर अटैक किया था जिसके बाद से बिग बॉस ने उन्हें सजा दी कि वह अब कभी भी इस घर के कैप्टन नहीं बन सकते।

ऐसा लग रहा है की धीरे धीरे विकास के अपने दोस्त उनका साथ छोड़ते जा रहे हैं। हाल में हुए टास्क में प्रियांक शर्मा और बेनाफ्शा ने भी शिल्पा शिंदे का साथ देकर विकास से दुश्मनी मोल ले ली है। कल के टॉस्क के दौरान विकास को एक और मौका दिया गया कि अगर वह इस टॉस्क को जीत जाएंगे तो वह कैप्टेंसी टॉस्क के दावेदार बन सकते है। खैर विकास के साथ बेनाफ्शा की इस टॉस्क में जीत हुई और घरवालों ने कैप्टेंसी के दावेदार के लिए बेनाफ्शा का चुनाव किया। इस तरह से चीजें सुधरने के बजाय और भी बिगड़ गई और जब घरवालों ने इस टॉस्क में सबसे खराब प्रदर्शन के लिए विकास का नाम लिया तो वह अपना आपा खो बैठे।

इस वाकये के बाद विकास ने इस घर से बाहर जाने का फैसला ले लिया है। जी हाँ बिजनेस ऑफ सिनेमा की रिपोर्ट पर गौर करें तो कि विकास ने एक बार फिर से इस घर से भागने की कोशिश की। एक बार फिर से विकास ने उस दरवाजे की तलाश कर ली जो उन्हें इस घर से बाहर ले जाएगा। बता दें कि विकास ने जैसे ही ये करने की कोशिश की तो बिग बॉस ने उन्हें रोक दिया और कन्फेशन रुम में बुलाया लेकिन लगता है कि इस बार विकास उनकी एक भी बात सुनने के मूड में नहीं थे। इतना ही नहीं उन्होंने बिग बॉस से कहा कि उन्हें यहाँ से जाना दिया जाए और वह कॉन्ट्रेक्ट के मुताबिक 2 करोड़ का पेनाल्टी भरने के लिए भी तैयार है। खैर बिग बॉस ने उनसे दोबारा इस बारे में सोचने के लिए कहा। अब विकास क्या फैसला लेते है ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

Published on:
Also Read
View All
लव गिल संग विवाद के बीच स्काउट ओपी की मां ने दिया मैसेज, अकेले खेलने की दी हिदायत, लव बोलीं- जो घरवाले बोल रहे वही करो

‘अनुपमा’ फेम रूपाली गांगुली की तस्वीरों से AI ने बनाई आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो? अभिनेत्री पहुंचीं बॉम्बे हाई कोर्ट

‘क्या सिर्फ सिंदूर लगाने से मैं अब मुस्लिम नहीं रही’, करवा चौथ मनाने पर ट्रोल हुई एक्ट्रेस शफक नाज ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

Anuj Thakur Last Post: निधन के बाद अभिनेता अनुज ठाकुर का आखिरी पोस्ट हुआ वायरल, बर्थडे को बताया था शानदार

स्काउट ओपी की मां ने लव गिल के रोने पर उठाए सवाल, बोलीं- ‘इतना रोने की क्या जरूरत है?’