TV न्यूज

Bigg Boss 12: यहां देखिए शो में शामिल हुए कंटेस्टेन्ट्स की कन्फर्म लिस्ट और फोटोज

'बिग बॉस 12' की थीम 'विचित्र जोड़ी' रखी गई है, जहां कई कॉमनर और सिलेब्रिटी जोड़ियां नजर आ रही हैं।

3 min read
Sep 17, 2018
salman khan bigg boss

चर्चित टीवी शो BIGG BOSS 12 का ग्रैंड प्रीमियर धूमधाम से हुआ। हर भार की तरह इस बार भी सलमान खान अपने चिर-परिचित अंदाज में शो को होस्ट करते नजर आए। शो के सभी कपल और सिंगल कंटेस्टेंट्स की लिस्ट जारी हो चुकी है। इन सभी कंटस्टेंट को घर में 100 दिन तक रहना है। हमेशा की तरह दबंग खान ने धमाकेदार अंदाज में ओपनिंग सेरेमनी की शुरुआत की। 'बिग बॉस 12' की थीम 'विचित्र जोड़ी' रखी गई है, जहां कई कॉमनर और सेलिब्रिटी जोड़ियां नजर आ रही हैं। वैसे इस बार का मुकाबला सिंगल्स और जोड़ियों के बीच में होगा। चलिए आपको मिलाते हैं इस बार के सभी कंटस्टेंट्स से-

1.करणवीर बोहरा
टीवी के मशहूर ऐक्टर्स में से एक करणवीर बोहरा भी बिग बॉस 12 के सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट में से एक हैं। करणवीर ने बतौर लीड ऐक्टर सीरियल 'शरारत' से टीवी इंडस्ट्री में एंट्री ली थी। उन्होंने सीरियल 'कसौटी जिंदगी की', 'दिल से दुआ सौभाग्यवती भव:', 'नागिन 2' और 'कबूल है' जैसे कई चर्चित सीरियल में काम किया है।साथ ही साथ उन्होंने करीब आधा दर्जन फिल्मों में भी काम किया है।

2.शिवाशीष मिश्रा और सौरभ पटेल
शिवाशीष मिश्रा और सौरभ पटेल मध्य प्रदेश से ताल्लुख रखते हैं। ये दोनों ही कॉमनर जोड़ी के अंतर्गत शो का हिस्सा बने हैं। गौरतलब है कि जहां सौरभ पेशे से बिजनसमैन हैं तो वहीं शिवाशीष एक किसान हैं।

3.दीपिका कक्कड़

4.रोमिल चौधरी और निर्मल सिंह
रोमिल चौधरी और निर्मल सिंह बिग बॉस 12 में बतौर कॉमनर जोड़ी बनकर एंट्री लेंगे। ये दोनों ही हरियाणा के रहने वाले हैं। जहां रोमिल पेशे से वकील हैं तो वहीं निर्मल पुलिसकर्मी हैं।

5.नेहा पेंडसे
एक्ट्रेस नेहा पेंडसे 'बिग बॉस 12' में कंटेस्टेंट के तौर पर नजर आने वाली हैं। नेहा ने हिंदी फिल्मों के साथ ही मराठी, तमिल, तेलुगू और मलयालम फिल्मों में काम किया है। बता दें कि फिल्मों के अलावा नेहा ने कई फेमस पॉप्युलर टीवी सीरियल्स और एड में भी काम किया है।बता दें कि पेंडसे 90 के दौर में चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में भी नजर आ चुकी हैं।

6.अनूप जलोटा
'बिग बॉस 12' के सिलेब्रिटी कंटेस्टेंट्स में से एक फेमस भजन गायक अनूप जलोटा भी हैं। वैसे तो अनूप विवादों से दूर रहते हैं लेकिन 2015 में रीना गोलन ने अपनी किताब में उनपर कुछ आरोप भी लगे हैं। रीना ने लिखा था कि अनूप अपनी बीमार पत्नी को धोखा देना चाहते हैं। हालांकि उन्होंने इन आरोपों को निराधार बताया था। जलोटा ने हाल ही में अपने इंटरव्यू में कहा, 'बिग बॉस के घर में जाने का न्योता आया तो मैंने सोचा क्या करूंगा, वहां का नजारा तो एकदम अलग होता है। बाद में सोचा कि अगर लोगों से संगीत के साथ प्यार-मोहब्बत की बातें की जाएं तो घर के सदस्यों की उलझनें दूर भी की जा सकती हैं। मैं वहां मस्ती में भी जुड़ जाऊंगा और लोगों को हील भी करूंगा। उन लोगों को भजन सुनकर खुश भी करूंगा।'

7.जसलीन मथारू
28 साल की जसलीन मथारू भी बिग बॉस के सीजन 12 का हिस्सा बनी पेशे से सिंगर जसलीन अनूप जलोटा की शिष्या भी रही हैं। जुलाई में भजन सिंगर अनूप जलोटा के 65वें जन्मदिन की पार्टी के बाद दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं। शो में एंट्री लेने के बाद दोनों ने रिलेशनशिप में होने की बात स्वीकार की।

8.सृष्टि रोडे
टीवी ऐक्ट्रेस सृष्टि रोडे ने कई टीवी सीरियल्स में काम किया है। सृष्टि ने अपना एक्टिंग डेब्यू सीरियल 'ये इश्क हाय' से किया था। इसके बाद वह 'शोभा सोमनाथ की' में राजकुमारी शोभा के किरदार से काफी पॉपुलर हुईं। इसके साथ ही वह 'छोटी बहू (सीजन 2)', 'पुनर्विवाह- एक नई उम्मीद', 'सरस्वतीचंद्र', 'हेलो प्रतिभा', 'मोही', 'चलती का नाम गाड़ी... लेट्स गो' और 'इश्कबाज' जैसे सीरियल्स में नजर आ चुके हैं।

9.सोमी खान और सबा खान
सोमी खान और सबा खान जयपुर की रहने वाली दो पठान बहनें हैं। माना जा रहा है कि बिग बॉस के घर में दूसरे कंटेस्टेंट से मुकाबला करने में इनका यह रिश्ता काफी काम आने वाला है।

10.दीपक ठाकुर और उर्वशी वानी
'बिग बॉस 12' की विचित्र जोड़ियों में इस बार 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' के सिंगर दीपक ठाकुर भी शामिल हुई। उनके साथ उनकी ही एक बड़ी फैन उर्वशी वानी जोड़ी जमाएंगी।

11.कृति वर्मा और रोशमी बनिक
कृति वर्मा और रोशमी बनिक उन कंटेस्टेंट में से हैं जिनका चुनाव सीधे ऑडियंस ने किया है। शो लॉन्च से पहले ही बिग बॉस के आउट हाउस में चार कॉमनर्स कंटेस्टेंट ने एंट्री ली थी। इनमें से कृति और रोशमी को लोगों ने ज्यादा पसंद किया और वह शो का हिस्सा बन गईं।

12.श्रीसंत
'बिग बॉस 12' में आखिरी कंटेस्टेंट के तौर पर भारतीय क्रिकेटर श्रीसंत ने एंट्री ली। बता दें कि IPL 2013 में स्पॉट फिक्सिंग के मामले में श्रीसंत का नाम भी शामिल था। बता दें कि श्रीसंत इससे पहले 'झलक दिखला जा' और 'खतरों के खिलाड़ी 9' में भी नजर आ चुके हैं।

ये भी पढ़ें

Bigg Boss 12: जयपुर की पठान सिस्टर्स ने ली शो में एंट्री, मिली तोपों की सलामी
Published on:
17 Sept 2018 01:13 am
Also Read
View All