TV न्यूज

Bigg boss 12: घर में घुसते ही बदल गए जैसलीन के तेवर, अनूप जलोटा को कहा- ढूंढ लो नया पार्टनर

पर शो में घुसते ही जैसलीन के तेवर कुछ बदले-बदले नजर आ रहे हैं।
2 min read
Sep 19, 2018
bigg boss 12
bigg boss 12

'बिग बॅास 12' के पहले दिन ही कंटेस्टेंट्स के बीच हलचल देखने को मिल रही है। पर इन दिनों जो शो में सबसे ज्यादा चर्चा के विषय बना हुआ है वो हैं गजल गायक अनूप जलोटा। उनकी एन्ट्री पर सभी हैरान रह गए थे। हैरान करने की वजह थी उनकी 37 साल छोटी गर्लफ्रेंड जसलीन। अनूप ने शो में आते ही इस बात का खुलासा किया कि वह जसलीन को डेट कर रहे हैं। दोनों पिछले तीन साल से रिलेशनशिप में हैं।

जब सलमान सहित बाकी सभी लोगों को इस बात का पता चला तो वह हैरत में पड़ गए थे। अब दोनों शो में एन्ट्री ले चुके हैं। पर शो में घुसते ही जैसलीन के तेवर कुछ बदले-बदले नजर आ रहे हैं।

हाल में वूट के एक अनकट वीडियो में इस बात को साफ तौर पर देखा जा सकता है। दरअसल हुआ ये कि जैसे ही जैसलीन और अनूप घर में घुसते हैं सभी दोनों को देख काफी खुश होते हैं। जैसलीन घर को देख काफी एक्साइटेड हो जाती हैं। इतने में वह पूछती हैं कि सभी बैड्स ले लिए गए हैं क्या। फिर वह बिना देर किए बैडरूम में घुस जाती हैं। और सीधे सिंगल बैड की तरफ चली जाती हैं। अनूप उनके पास वाला बैड लेने की सोचते हैं तो पता चलता है कि वह किसी ने ले रखा है। इसके बाद अनूप कहते हैं, तो मैं दूर हो गया, हम खुले में सोएंगे क्या? इतने में जैसलीन झट्ट से कहती हैं, तो आप कहा हो अभी, एक काम करो आप थोड़ा इंतजार करो, आपको पार्टनर मिल जाएगा कोई।

इस बात से ये साफ जाहिर हो रहा है कि कहीं न कहीं जैसलीन अनूप से दूरियां बनाने में लग गई हैं। हालांकि इस बात में कितनी सच्चाई है ये तो वक्त आने पर ही पता चलेगा।

Published on:
19 Sept 2018 01:15 pm
Also Read
View All
आकांक्षा चमोला के तलाक वाले खुलासे का गौरव खन्ना को भी नहीं था पता, दोस्त और एक्टर अनुज सचदेव ने किया खुलासा

आकांक्षा चमोला ने तलाक का बताया असली कारण, बोलीं- गौरव खन्ना बच्चे चाहते हैं मैं उन्हें ये नहीं दे सकती

‘सिर्फ क्रेडिट लेने से काम नहीं चलेगा’, Ram Mandir विवाद पर एक्ट्रेस Devoleena Bhattacharjee ने नेताओं पर साधा निशाना

Bigg Boss फेम फरहाना भट्ट फिर आईं विवादों के घेरे में, मां का वायरल ऑडियो क्लिप आया सामने!, यूजर्स ने पूछा- असली या AI?

‘पति से सेटिस्फाई नहीं हैं तो तलाक ले सकती हैं पत्नी’, गौरव खन्ना से डिवोर्स के एलान के बाद आकांक्षा चमोला का पुराना बयान हुआ वायरल