TV न्यूज

BIGG BOSS: जसलीन के पिता ने बेटी संग अनूप जलोटा के रिश्ते पर दिया बयान, कहा- मैं भी हूं SHOCKED

शो के प्रीमियर में ही गजल गायक अनूप जलोटा ने अपने से 37 साल छोटी जसलीन से रिलेशनशिप होने का खुलासा कर सबको चौका दिया था।
2 min read
• •
Updated: 18 Sep 2018, 2:58 AM IST
BIGG BOSS 12
BIGG BOSS 12

देश का चर्चित रिएलिटी शो 'बिग बॉस 12' का आगाज हो चुका है। इस शो ने दस्तक देने के साथ ही सुर्खियां बटोरना भी शुरू कर दिया है। शो के प्रीमियर में ही गजल गायक अनूप जलोटा ने अपने से 37 साल छोटी जसलीन से रिलेशनशिप होने का खुलासा कर सबको चौंका दिया था। सलमान से लेकर सभी इस बात से हैरत में पड़ गए थे। अब रिश्तें को लेकर जसलीन के पिता केसर मथारू की रिएक्शन सामने आया है। गौरतलब है कि जसलीन ने बताया था कि उनके घरवालों को भी इस रिश्ते के बारे में नहीं पता है।

चौंकाने वाली खबर
न्यूज 18 से बातचीत करते हुए जसलीन के पिता ने कहा,'ये खबर मेरे और मेरे परिवार के लिए भी चौंकाने वाली थी। हालांकि, मैं उससे मिले बिना उसकी व्यक्तिगत जिंदगी को लेकर कुछ भी कमेंट नहीं करना चाहता हूं। वह इस वक्त बिग बॉस के घर में है और मैं चाहता हूं कि वह सकारात्मक रहे और इस शो की विजेता बनकर लौटे।'

ट्रोल पर दिया जवाब
उन्होंने कहा- 'मैं आॅनलाइन कमेंट्स से डिस्टर्ब नहीं हूं। वह एक पेशेवर सिंगर हैं और उन्होंने बॉलीवुड के कई स्थापित सिंगर्स के साथ स्टेज शोज किए हैं। हम लोग बेहद सम्मानित परिवार से ताल्लुक रखते हैं और मेरी बेटी इंडस्ट्री में एक प्रॉमिनेंट फीगर हैं, लिहाजा ऐसे में चीप पब्लिसिटी का सवाल ही पैदा नहीं होता है।'

पिता ने दिया बेटी का साथ
अपनी बेटी का बचाव करते हुए जसलीन के पिता ने कहा, 'ऐसे कई और कंटेस्टेंट हैं जिनका गुजरा कल विवादों से भरा रहा है, मेरी बेटी ने कुछ भी गलत नहीं किया है। मैं उसे शो के लिए शुभकामनाएं देता हूं और चाहता हूं कि वह समाज के लिए प्रेरणास्त्रोत बनें। लोग अक्सर चीप कमेंट करते हैं, जब वह जिंदगी में किसी को आगे बढ़ता हुआ देखते हैं। हर स्थिति को गर्व से फेस कर जिंदगी में आगे बढ़ जाना चाहिए। उसे शो पर फोकस करना चाहिए और बिना किसी टिप्पणी की परवाह किए बगैर आगे बढ़ना चाहिए।'

Published on:
Also Read
View All
‘मेरे पास देने को सिर्फ दुआएं हैं’, कास्टिंग काउच पर छलका ‘अलादीन’ फेम गुलफाम खान का दर्द

कुशल टंडन से ब्रेकअप के महीनों बाद शिवांगी जोशी ने रिश्तों पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- आज प्यार छोड़ना बहुत आसान हो गया है

लव गिल संग विवाद के बीच स्काउट ओपी की मां ने दिया मैसेज, अकेले खेलने की दी हिदायत, लव बोलीं- जो घरवाले बोल रहे वही करो

‘अनुपमा’ फेम रूपाली गांगुली की तस्वीरों से AI ने बनाई आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो? अभिनेत्री पहुंचीं बॉम्बे हाई कोर्ट

‘क्या सिर्फ सिंदूर लगाने से मैं अब मुस्लिम नहीं रही’, करवा चौथ मनाने पर ट्रोल हुई एक्ट्रेस शफक नाज ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब