TV न्यूज

बिग बॉस 12: दीपक पर लगाया जा रहा छेड़खानी का इल्जाम, सोमी ने कहा-इसने मेरा टॅाप खींचा!

हाल में सोमी खान ने उनका टॉप खींचने का आरोप लगाया है जिसके चलते दीपक और खान सिस्टर्स के बीच बड़ा घमासान देखने को मिला।
2 min read
Sep 29, 2018
bigg boss 12 latest episode somi khan deepak thakur touch her top
bigg boss 12 latest episode somi khan deepak thakur touch her top

सलमान खान के शो 'बिग बॉस 12' का 11वा एपिसोड हाल में सामने आया। इस एपिसोड में घर में नए कैप्टन को लेकर चुनाव किया गया। साथ ही तीन कंटेस्टेंट्स को जेल की सजा मिली। आने वाले टास्क को देखते हुए इस वक्त घर के सारे खिलाड़ी काफी सतर्क दिखाई दे रहे हैं। लड़ाईयों का सिलसिला शुरू हो चुका है। कैप्टेंसी का टास्क नेहा और करणवीर ने किया। लेकिन अब घर के निशाने पर फनी अंदाज में रहने वाले दीपक ठाकुर हैं। जी हां, हाल में सोमी खान ने उनका टॉप खींचने का आरोप लगाया है जिसके चलते दीपक और खान सिस्टर्स के बीच बड़ा घमासान देखने को मिला।

दरअसल, वूट के एक वीडियो में खान सिस्टर्स और दीपक ठाकुर में इस बात को लेकर लड़ाई हो रही है। बताया जा रहा है कि दीपक सोमी से फिजिकल हुए हैं। सोमी ने अपनी बहन सबा को बताया कि दीपक ने उसके साथ बदतमीजी की है। लेकिन दीपक इस बात को मानने के लिए बिल्कुल भी तैयार नहीं हैं।

वीडियो में सबा खान भी रोती हुईं दिख रही हैं और कह रही है कि मजाक की भी कोई हद होती है।

सोमी टॉप को लेकर कहती हैं तो सबा खान दीपक के लगातार मजाक करने के रवैये को लेकर उनपर भड़कती हैं। लेकिन दीपक ने दोनों बहनों को हाथों-हाथ जवाब दे देते हैं। वीडियो में सोमी ने अपनी बहन को बताया, 'दीपक मेरे टॉप से छेड़खानी कर रहा था।' वहीं, दीपक की जोड़ीदार उर्वशी भी दीपक को समझा रही हैं कि वह कुछ न बोलें, लेकिन दीपक यह कहते दिख रहे हैं कि अगर वह नहीं बोलेंगे तो दर्शक उन्हें गलत समझेंगे। अब देखना दिलचस्प होगा कि इस बार की पाठशाला में सलमान किसकी क्लास लगाते हैं।

Published on:
29 Sept 2018 08:37 am
Also Read
View All
ट्रांसजेंडर पूजा शर्मा रेखा की कहानी पर छलके राजीव खंडेलवाल के आंसू, बोले- ‘मैं सिर झुकाकर माफी मांगता हूं’

’18 गोलियों के सहारे जिंदा था’, टीवी एक्टर प्रिंस नरूला का छलका दर्द, बोले- ‘शादी टूटने तक की आ गई थी नौबत’

आकांक्षा चमोला और गौरव खन्ना के तलाक के खुलासे पर भड़कीं हिना खान, बोलीं- बहुत ही अजीब बात है

‘मुझे लगा मैं मर जाऊंगी’, भाग्यश्री ने शिल्पा शेट्टी के शो को हां कहने पर दिया बयान, बोलीं- मां के साथ वक्त बिताना चाहती थी

‘आखिर कब तक?’ महिला सुरक्षा पर फूटा टीवी एक्ट्रेस जया भट्टाचार्य का गुस्सा, बोलीं- ‘गुनहगार को मिले कैपिटल पनिशमेंट’