बताया जा रहा है कि फेमस टीवी सीरियल 'भाभीजी घर पर हैं' में भाबीजी की भूमिक निभा चुकी शुभांगी अत्रे की इस शो में एंट्री हो सकती है।
टीवी सीरीयल 'बिग बॉस 11' इस साल की शुरुआत में खत्म हुआ है। शो की विनर शिल्पा शिन्दे बनी। रनर अप का ताज हिना खान के सिर सजा। शो की पॉपुलैरिटी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। अब शो के खत्म होते ही अगले सीजन को लेकर लेकर चर्चा शुरु हो गई है। बताया जा रहा है कि इस बार भी सलमान खान ही शो को होस्ट करेंगे। दर्शकों को सलमान की एंकरिंग स्टाइल काफी पंसद आती है। वहीं दूसरी तरफ शो के नए कंटेस्टेंट्स को लेकर भी गॉसिप शुरु हो गया है।
कई सेलिब्रिटीज लगा चुके है अर्जी
बिग बॉस 12 में कंटेस्टेंट्स की बात करे तो शुभांगी अत्रे का नाम रेस में सबसे आगे चल रहा है। शुभांगी खुद भी शो में आने की मंशा जता चुकी हैं। गौरतलब है कि शो की पूर्व विनर शिल्पा शिन्दे, अंगूरी भाभी का रोल निभा चुकी हैं। वहीं रोहित रॉय के भी बिग बॉस में आने की बातें चल रही है।
अगस्त से शुरु होंगे नॉमिनेशंस
बता दें कि बिग बॉस में कॉमनर कैटेगरी के लिए जुलाई-अगस्त से नॉमिनेशंस शुरू हो जाएंगे। इसके लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर अपनी प्रोफाइल बनानी होगी।
सलमान ही करेंगे होस्ट
शो के शुरु होने से पहले हर बार ये गॉसिप शुरु हो जाती है कि सलमान इस बार शो को होस्ट नहीं करेंगे। लेकिन शो के निर्माताओं ने अभी से ये क्लीयर कर दिया है कि सलमान ही बिग बॉस 12 को होस्ट करेंगे। गौरतलब है कि सलमान बिग बॉस के अब तक के सबसे पंसदीदा होस्ट रहे हैं। सलमान से पहले बिग बॉस को अभी तक कई सेलिब्रिटीज होस्ट कर चुके हैं जिनमें अरशद वारसी , शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन , संजय दत्त और शिल्पा शेट्टी शामिल हैं।