TV न्यूज

बिग बॉस 12: रोमिल-निर्मल का सफर खत्म, लेकिन इन्हें मिला दूसरा मौका

इस हफ्ते बिग बॉस के घर से बेघर हुई एक जोड़ी
2 min read
Oct 01, 2018
BIGG BOSS 12
BIGG BOSS 12

बिग बॉस सीजन 12 के सेकेंड वीक में कृति और रोशमी के बाद रोमिल और निर्मल को बेघर किया गया। हालांकि जैसे ही दोनों स्टेज पर पहुंचे सलमान ने दोनों ही कंटेस्टेंट्स में से किसी एक को घर के भीतर वापस जाने का मौका दिया। इसके बाद दोनों कंटेस्टेंट्स को यह चुनाव करना था कि किसे वापस घर में जाना है। इस पर निर्मल ने बिना कुछ सोचे समझे रोमिल को घर में वापस जाने का मौका दिया।

रोमिल ने घर के भीतर जाने से पहले कहा कि वह किसी से वादा करके आए हैं कि वह ट्रॉफी लेकर ही घर से बाहर आएंगे। साथ ही उन्होंने यह राज भी खोला कि वह जो भी राशि बिग बॉस हाउस से जीतेंगे उसमें से निर्मल के साथ आधा-आधा करेंगे। बता दें कि निर्मल घर के भीतर बहुत ऑफेंसिव होकर नहीं खेल रहे थे और ज्यादातर टास्क्स में वो कुछ खास एक्टिव नहीं दिख रहे थे। जिसके बाद बिग बॉस ने वोटों के आधार पर निर्मल को बेघर किया।

वहीं दूसरी तरफ टीवी एक्टर करण पटेल भी घर में पहुंचे। घर में करण ने सभी कंटेस्टेंट्स को एक गेम खिलाया। इस गेम के तहत करण घर के सभी सदस्यों से उनकी किसी एक ऐसी क्वालिटी के बारे में पूछ रहे थे जो वह किसी और के भीतर देखना चाहते हैं। इसी टास्क में पूर्व क्रिकेटर श्रीसंत गुस्सा गएं और उन्होंने टास्क करने से इनकार कर दिया और गेम बीच में ही छोड़ कर चलते बने।

इसके बाद करण को कुछ देर के लिए खेल को रोकना पड़ा। श्रीसंत को मनाने के लिए उनके पीछे करण पटेल और दीपक ठाकुर गए। हालांकि दीपक ने श्रीसंत को वापस गेम में ले जाने की कोशिश की परंतु श्री ने वापस जाने से इनकार कर दिया। इसके बाद करण और दीपक श्रीसंत को वहीं छोड़ कर वापस गेम में चले गए जहां करण पटेल ने श्रीसंत की खैरियल पूछी। बाद में सलमान ने भी श्रीसंत को समझाया कि घर में हर एक चीज अपने दिल पर ले रहे हैं।

Published on:
01 Oct 2018 12:47 am