
नई दिल्ली। 'बिग बॉस'में रश्मि देसाई (Rashami Desai) और अरहान खान (Arhaan Khan) के रिश्ते को लेकर कई तरह की बातो सुनने को मिल रही थी। अरहान ने वाइल्ड कार्ड एंट्री के बाद रश्मि को प्रपोज किया जिसके बाद दोनों का रिश्ता आगे बढ़ गया। लेकिन अब दोनों के रिश्ते टूट चुके है। जिसकी सबसे बड़ी वजह अरहान खान की सच्चाई का सामने आना है। अभी हाल ही में सलमान ने अरहान की शादी और बच्चे के होने का सच रश्मि के सामने बताया था। जिसके बाद काम्या पंजाबी और हिना खान ने भी बातों बातों में रश्मि को अरहान से दूर रहने को कहा। इसके बाद रश्मि ने अरहान से अपना रिश्ता तोड़ लिया।
रश्मि ने अरहान बारे में सारी बाते जानने के बाद कहा- 'मुझे ये जो चीजें सुनने में आई हैं मैं उन चीजों को लेकर परेशान हूं। तुमने क्यों बोलीं हमारी निजी चीजें।'रश्मि ने ये भी कहा कि 'पारस की बातें उतनी नहीं चुभती जितनी तुम्हारी चुभती हैं
रश्मि ने आगे कहा- 'ये जो चीजें हुई हैं न तुम्हारे लिए अच्छी हैं और न मेरे लिए। इसलिए ये अच्छा है।' जवाब में अरहान ने कहा- 'आप सही हैं जो कहेंगे वैसा ही होगा और ये सही में अच्छा फैसला है।' आपको बता दें, अरहान खान पर एक के बाद एक कई खुलासे हुए। पहले सलमान ने शादी और बच्चे के बारे में बताया। उसके बाद रश्मि के भाई ने फैसला बाहर आकर लेने को कहा। इसके बाद रश्मि के करीबी दोस्तों ने भी रिश्ते के बारे में दोबारा सोचने को कहा था।