TV न्यूज

Bigg Boss 13: घरवालों को बाहर के कमेंट्स के जरिए सलमान खान बताएंगे असलियत

सलमान खान (Salman Khan) वीकेंड का वार को बढ़ाएंगे आगे सेलेब्स के कमेंट पढ़कर घरवालों को बताएंगे सच्चाई कोई एक प्रतिभागी हो जाएगा बेघर

less than 1 minute read
Dec 23, 2019

नई दिल्ली | बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) का सोमवार इस बार खास होने वाला है। बीते एपिसोड में सलमान खान (Salman Khan) ने रश्मि देसाई (Rashami Desai) और सिद्धार्थ शुक्ला (Siddharth Shukla) की जमकर क्लास लगाई थी। अब एक बार सलमान घरवालों से मिलने आज यानी सोमवार को भी आने वाले हैं। दरअसल, इस बार वीकेंड का वार में कोई भी कंटेस्टेंट बाहर नहीं हुआ। इसीलिए इसे आगे बढ़ा दिया गया। हालांकि सलमान ने सबसे कम वोट पाने वाले दो नॉमिनेट लोगों का नाम बता दिया है। जिसमें किसी को बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा।

सलमान खान (Salman Khan) सोमवार को घरवालों से बातचीत भी करेंगे। इस दौरान वो टीवी सितारों के ट्वीट्स पढ़कर घरवालों की असलियत से उनका परिचय कराएंगे। जो वीडियो जारी हुआ है उसमें ये दिखाया गया है कि सलमान खान घरवालों को टीवी सितारों के ट्वीट्स पढ़कर सुना रहे हैं और पूछते हैं कि ये किस सदस्य के लिए कमेंट किया गया है। फिर ये एक तरह का गेम हो जाता है। इस टास्क के दौरान घरवालों को एक दूसरे पर अपनी भड़ास निकालते हुए गुब्बारे फोड़ने हैं।

सलमान खान सोमवार को भी कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाएंगे लेकिन वो थोड़ा लाइट मूड में दिखाई देंगे। किसी एक सदस्य का एलिमिनेशन हो जाएगा। अरहान खान और विशाल आदित्य सिंह में से कोई एक बेघर होगा। जबकि रश्मि का सहारा बने हुए अरहान काफी अहम रोल निभाते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं विशाल और मधुरिमा की नोक-झोंक भी दर्शकों की पसंद आती है।

Published on:
23 Dec 2019 05:38 pm
Also Read
View All