TV न्यूज

सिद्धार्थ डे ने अमीषा पटेल के लिये कहीं गंदी बात , उनके शब्दों को चैनल ने बीप कर चलाया

बिग बॉस में सलमान खान से भिड़ चुके हैं ये कंटेस्टेंट सलमान खान अब तक बिग बॉस के 8 सीज़न होस्ट कर चुके हैं
2 min read
• •
Updated: 25 Oct 2019, 12:31 PM IST
siddharth.jpg

नई दिल्ली। रियलिटी शो 'बिग बॉस 13' में इन दिनों काफी भद्दे भद्दे कमेंट्स सुनने को मिल रहे है। और इनका यह दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। अभी हाल ही में कृष्णा अभिषेक की बहन आरती सिंह पर सिद्धार्थ डे का एक नया विवादित बयान सुनने को मिली था,लेकिन अभी तक तो यह बात सिर्फ कंटेस्टेंट के बीच ही हुआ करती थी लेकिन अब तो अमीषा पटेल को लेकर भी यह बाते होने लगी हैं।

जानकारी के मुताबिक सिद्धार्थ ने अमिषा को लेकर कहा था, 'Ameesha Patel made me... हालांकि, एक्ट्रेस इस मामले पर चुप रही।

ऐसा था पूरा सीन
पहले एपिसोड में जब सिद्धार्थ ने शर्ट उतारकर स्विमिंग पूल में छलांग लगाई थी, तब अमीषा वहीं किनारे पर मौजूद थीं। बाहर आने के बाद सिद्धार्थ ने एक्ट्रेस के साथ डांस की कुछ स्टेप्स भी की। इसके बाद उन्होंने अपना दायां हाथ उठाया और कहा, "दुनिया को बता सकता हूं आज, अमीषा पटेल मेड मी वे*'बाद में चैनल के द्वारा स्टेटमेंट के आखिरी दो शब्दों को बीप करके चलाया गया। बता दे कि अमीषा ने शो में घर की मालकिन के रूप में एंट्री ली थी।
असहज हो गई थीं अमीषा
सिद्धार्थ के द्वारा बोले गए इन शब्दो से अमीषा काफी असहज हो गई थीं। उन्हें बहुत बुरा लगा था। हालांकि, वे बिना कोई प्रतिक्रिया दिए चुपचाप सिद्धार्थ से दूर चली गईं। क्योंकि वे मामले को आगे नहीं बढ़ाना चाहती थीं। अभी भी एक्ट्रेस ने इस मामले में चुप्पी साध रखी है।

Updated on:
25 Oct 2019, 12:31 PM IST
Published on: