TV न्यूज

Bigg Boss 13:सिद्धार्थ शुक्ला को सताने लगा है इस बात का डर ,शहनाज से कही अपने दिल की बात

इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए पांच लोग हुए नॉमिनेटड इस हफ्ते बिग बॉस के घऱ से कौन सा कंटेस्टेंट होता है बाहर
2 min read
shehnaz.jpg

नई दिल्ली। 'बिग बॉस 13' के घर हो रहे रोज के लड़ाई झगड़े में इस बार सिद्धार्थ को आसिम रियाज से झगड़ा करना भारी पड़ गया। दोनों में एक टास्ट के दौरान बैग उठाने को लेकर पहले कहासुनी हुई जिसके बाद सिद्धार्थ ने आसिम को धक्का दिया। इस धक्का-मुक्की से यह बात इतनी ज्यादा बढ़ गई कि बिग बॉस ने सिद्धार्थ को चुनौती दे डाली। जिसका दंड भी उन्हें तुंरत मिल गया है। 'बिग बॉस' ने सिद्धार्थ शुक्ला को अगले दो हफ्तों के लिए नॉमिनेट कर दिया है। लेकिन अब सिद्धार्थ के अंदर एक डर लगातार सता रहा है।

'बिग बॉस' द्वारा सजा सुनाए जाने के बाद सिद्धार्थ शहनाज से अपनी मन की बात शेयर कर रहे थे। सिद्धार्थ शहनाज से कहते हैं कि 'मुझे डर लग रहा है क्योंकि इस वीकेंड का वार में सलमान खान मेरी क्लास लगाएंगे।' सिद्धार्थ के यह कहते ही पारस भी वहां पर आ जाते हैं। पारस सिद्धार्थ से कहते हैं- 'तुम अपने गुस्से पर काबू रखा करों।' इसके बाद बिग बॉस पारस के घर से बेघर होने का एलान करते हैं। बिग बॉस कहते हैं कि 'पारस की उंगली में चोट के इलाज के लिए उन्हें कुछ दिनों के लिए घर से बाहर जाना होगा।'

पारस के जाते ही शहनाज सिद्धार्थ को समझाने लगती है कि 'तुम में सारी चीजें बहुत अच्छी हैं बस धक्का मत दिया कर। आसिम तुझे बोलने के लिए उकसाता है और तुम वैसा ही करते हो। तुम्हारें जवाब से आसिम का कद बड़ा हो रहा है और तुम्हारा छोटा।' इसके बाद सिद्धार्थ शहनाज से कहते हैं कि 'अब से ऐसा नहीं होगा।'
घऱ में रहे लड़ाई झगड़े को देखते हुए बिग बॉस ने इस टास्क को रद्द कर दिया। और इस हफ्ते घर का कोई भी कैप्टन नहीं बना है। टास्क के दौरान पारस ने अपनी मनमानी की जिससे विरोधी टीम नाराज हो गई। इसके बाद रश्मि, शेफाली , अरहान और आसिम ने टास्क की चीजों को नुकसान पहुंचाया था। आपको बता दें, इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए पांच लोग नॉमिनेटड थे।
इन कंटेस्टेंट्स के नाम पारस छाबड़ा, आसिम, रश्मि देसाई, हिमांशी खुराना और शेफाली जरीवाला है। बिग बॉस ने खुद बताया था कि पारस शो से सर्जरी के लिए बाहर जा रहे हैं इसलिए अब नॉमिनेट सदस्यों में सिर्फ चार बचे हैं। फिलहाल देखना होगा कि इस हफ्ते बिग बॉस से कौन सा कंटेस्टेंट बाहर होता है।

Updated on:
07 Dec 2019 10:37 am
Published on:
07 Dec 2019 10:33 am