सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) से शादी करना चाहती हैं शहनाज़ शहनाज़ (Shehnaaz Gill) के परिवार की तरफ से आया रिएक्शन सिद्धार्थ और शहनाज़ की गहरी दोस्ती घर में दिखाई देती है
नई दिल्ली | बिग बॉस (Bigg Boss 13) में हर रोज़ कुछ ना कुछ अलग देखने को मिलता रहता है। घर में इस बार पारस छाबड़ा और माहिरा शर्मा का रोमांस देखने को मिल रहा है। वहीं सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) और शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) भी काफी अच्छे दोस्त के रूप में दिखाई दिए हैं। हालांकि इनकी दोस्ती पर सवाल भी उठे हैं और शहनाज़ कई बार प्यार की बाते भी बोल चुकी हैं। जिसके बाद से दोनों के अफेयर की खबरे तेज़ हैं। ऐसे में अब शहनाज़ के घरवालों का रिएक्शन आना शुरु हो गया है।
Bigg Boss s 13: बेघर हो चुके अरहान ने रश्मि से रिश्ते पर बोली बड़ी बात, कहा- हम दोनों के बीच दो...
सिद्धार्थ शु्क्ला (Sidharth Shukla) और शहनाज़ गिल (Shehnaaz Gill) दोनों ही घर के बेहद दमदार कंटेस्टेंट की लिस्ट में भी शामिल हैं। सिद्धार्थ शु्क्ला और शहनाज़ गिल दोनों ही घर के बेहद दमदार कंटेस्टेंट की लिस्ट में भी शामिल हैं। दोनों एक दूसरे का काफी ध्यान भी रखते हैं। जब भी सिद्धार्थ शुक्ला नाराज़ होते हैं तो शहनाज़ गिल उन्हें मनाने लगती हैं। यहां तक कि सोशल मीडिया पर #SidNaaz ट्रेंड करता रहता है। अब शहनाज़ गिल के पिता ने इस पर अपनी राय रखी है। उन्होंने कहा- अगर उनकी बेटी सिद्धार्थ के साथ है तो इस पर उन्हें कोई आपत्ति नहीं है। घर से बाहर आने के बाद आगे चलकर अगर दोनों शादी भी करना चाहेंगे तो इससे उन्हें कोई ऐतराज नहीं होगा।
हालांकि सिद्धार्थ शुक्ला के परिवार की तरफ से अभी तक कोई रिएक्शन नहीं आया है। सिद्धार्थ शुक्ला भी शहनाज़ के साथ काफी मस्ती करते हुए दिखाई देते हैं। लेकिन वो अपनी पर्सनल लाइफ किसी से ज्यादा शेयर नहीं करते हैं। अब देखना ये होगा कि सिद्धार्थ और शहनाज़ का ये रिश्ता घर के बाहर ऐसा रहता है या नहीं क्योंकि शहनाज़ कई बार कैमरे के सामने बोल चुकी हैं कि वो ये सब कैमरे के लिए कर रही हैं।