TV न्यूज

Bigg Boss 14: अली गोनी को आया अस्थमा अटैक, जैस्मिन भसीन के आउट होने से लगा बड़ा झटका

जैस्मिन भसीन के एविक्शन से टूट गए अली गोनी एलिमिनेशन सुनते ही अली गोनी को आया अस्थमा अटैक अली गोनी के लिए मंगाया उनका पंप
2 min read
• •
Updated: 11 Jan 2021, 11:45 AM IST
Jasmin Bhasin and Aly Goni
Jasmin Bhasin and Aly Goni

नई दिल्ली | बिग बॉस 14 का वीकेंड का वार बेहद मुश्किल भरा रहा। जैस्मिन भसीन के बेघर होने से जहां घरवालें काफी इमोशनल दिखाई दिए वहीं अली गोनी का बुरा हाल हो गया। जैस्मिन के एविक्शन की खबर सुनते ही अली रोने लगे और थोड़ी देर बाद उन्हें अस्थमा अटैक आ गया। इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए अभिनव शुक्ला, जैस्मिन भसीन, रुबीना दिलैक और अली गोनी नॉमिनेट हुए थे। सलमान ने एलिमिनेट हुए कंटेस्टेंट का नाम लेने से पहले एक गेम खेला जिसमें अभिनव और जैस्मिन को रेड जोन में किया गया।

जैस्मिन का एविक्शन सुन अली को आया अटैक

सलमान खान ने थोड़ी देर बाद बहुत ही उदास मन से जैस्मिन भसीन का नाम लिया और उन्हें घर से बाहर आने के लिए कहा। इसके बाद अली गोनी जो उन्हें शो में सपोर्ट करने आए थे वो टूट गए। अली का रो-रोकर इतना बुरा हाल हो गया कि जैस्मिन से लिपटकर रोने लगे। ये सब देखकर सलमान खान भी अपने आंसू नहीं रोक पाए और काफी इमोशनल दिखे। वहीं अली गोनी को अचानक से अस्थमा अटैक आ गया। जिसके बाद जैस्मिन घरवालों से जल्दी उनका पंप लाने को कहा। अली को गहरी सांस लेने को कहा गया और सलमान ने उन्हें स्ट्रॉन्ग बने रहने की सलाह दी। हालांकि अली ने बार-बार यही कहा कि उन्हें भी बाहर कर दिया जाए।

जैस्मिन से दूर होने की खबर सुनते ही अली किसी बच्चे की तरह रो रहे थे। अली और जैस्मिन का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं जैस्मिन के एविक्शन के बाद उनके फैंस उन्हें वापस बुलाने की डिमांड कर रहे हैं। जैस्मिन के जाने के बाद अली गोनी ने कई चीजें इधर-उधर फेंकी। हालांकि उनके दोस्त राहुल वैद्य ने उन्हें संभालने की कोशिश की। जाहिर है कि जैस्मिन के आउट होने का दुख अली बर्दाश्त नहीं कर पाए और उन्हें अचानक पैनिक अटैक आ गया। अब देखना होगा कि जैस्मिन के बिना अली किस तरह खुद को घर में संभालते हैं।

Published on: