TV न्यूज

Bigg Boss 14: क्या सलमान खान ने छोड़ा शो, वीकेंड का वार में नजर आएंगे रोहित शेट्टी?

सलमान खान नहीं करेंगे वीकेंड का वार? रोहित शेट्टी लगाएंगे कंटेस्टेंट्स की क्लास क्या सलमान खान ने छोड़ दिया बिग बॉस 14?
less than 1 minute read
• •
Updated: 29 Jan 2021, 8:30 PM IST
Salman Khan and Rohit Shetty
Salman Khan and Rohit Shetty

नई दिल्ली | बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) को लेकर हर रोज एक नया ड्रामा सामने आ जाता है। पिछले हफ्ते वीकेंड का वार में दर्शकों ने सलमान खान (Salman Khan) को खूब मिस किया। अब बताया जा रहा है कि सलमान इस हफ्ते भी वीकेंड का वार में नहीं नजर आएंगे। कहा जा रहा है कि सलमान की जगह डायरेक्टर रोहित शेट्टी दिखाई देंगे। सलमान के फैंस के लिए काफी शॉकिंग हो सकता है। पिछले हफ्ते सिद्धार्थ शुक्ला वीकेंड का वार होस्ट करते नजर आए थे और इस बार रोहित शेट्टी के आने की खबर है। अब ऐसे में कहा जा रहा है कि सलमान ने बिग बॉस छोड़ दिया है।

फैंस को लगने लगा है कि उनके भाईजान सलमान खान ने दबे पांव बिग बॉस को बाय बोल दिया है। हालांकि कई लोगों का कहना है कि इस तरह आखिरी कुछ हफ्तों पर सलमान शो नहीं छोड़ सकते हैं। सलमान के शो में ना आने का कारण उनकी फिल्म की शूटिंग भी बताई जा रही है। हालांकि अभी तक इसपर कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन ये भी साफ है कि सलमान इस बार वीकेंड का वार में नहीं नजर आने वाले हैं। शुक्रवार को सलमान इसके लिए शूट करते हैं लेकिन अभी तक ऐसा कोई भी प्रोमो सामने नहीं आया है।

वहीं घर में राखी सावंत की दीवानगी देखकर रुबीना दिलैक ने उन्हें कड़ी चेतावनी दे दी है। राखी ने सारी हदें पार करते हुए रुबीना के पति अभिनव के नाड़े में हाथ मार दिया जिसके बाद माहौल देखने लायक था। रुबीना ने राखी पर चिल्लाते हुए कहा कि आप अपनी हदें पार कर रही हैं। हालांकि राखी अपने ही अंदाज में नजर आईं। अब देखना होगा कि फिनाले से पहले शो किस ओर मोड़ लेता है।

Published on:
Also Read
View All
लव गिल संग विवाद के बीच स्काउट ओपी की मां ने दिया मैसेज, अकेले खेलने की दी हिदायत, लव बोलीं- जो घरवाले बोल रहे वही करो

‘अनुपमा’ फेम रूपाली गांगुली की तस्वीरों से AI ने बनाई आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो? अभिनेत्री पहुंचीं बॉम्बे हाई कोर्ट

‘क्या सिर्फ सिंदूर लगाने से मैं अब मुस्लिम नहीं रही’, करवा चौथ मनाने पर ट्रोल हुई एक्ट्रेस शफक नाज ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

Anuj Thakur Last Post: निधन के बाद अभिनेता अनुज ठाकुर का आखिरी पोस्ट हुआ वायरल, बर्थडे को बताया था शानदार

स्काउट ओपी की मां ने लव गिल के रोने पर उठाए सवाल, बोलीं- ‘इतना रोने की क्या जरूरत है?’