TV न्यूज

Bigg Boss 14: क्या टीना दत्ता ने फीस के कारण ठुकराया ‘बिग बॉस’ का ऑफर!

कंटेस्टेंट्स को लेकर हाल ही में खबर आई थी कि शो के मेकर्स ने सीरियल 'उतरन' फेम टीना दत्ता को अप्रोच किया है। हालांकि बाद में खुद टीना ने इन खबरों को नकार दिया था।
2 min read
• •
Updated: 27 Sep 2020, 12:52 PM IST
tina_dutta_big_boss_14.jpg
Tina Dutta Big Boss 14

नई दिल्ली: टीवी के सबसे हिट शोज़ में से एक 'बिग बॉस' का 14वां सीजन जल्द ही प्रसारित होने वाला है। इस शो को लेकर दर्शक काफी एक्साइटिड रहते हैं। हर साल बिग बॉस की टीआरपी बाकी शोज़ को पीछे छोड़ देती है। ऐसे में इस बार भी शो को मसालेदार बनाने के लिए मेकर्स अपनी पूरी कोशिश कर रहे हैं। कंटेस्टेंट्स को लेकर हाल ही में खबर आई थी कि शो के मेकर्स ने सीरियल 'उतरन' फेम टीना दत्ता को अप्रोच किया है। हालांकि बाद में खुद टीना ने इन खबरों को नकार दिया था।

ऐसे में अब कहा जा रहा है कि टीना दत्ता ने फीस के चलते लास्ट मूमेंट पर इस शो को ना कह दिया। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, बिग बॉस के मेकर्स टीना दत्ता को हर साल अप्रोच करते हैं, ऐसे में इस बार भी उन्हें अप्रोच किया गया था। इस बार वह इस शो के लिए तैयार भी थीं लेकिन फीस के चलते मेकर्स से उनकी बात नहीं पाई। जिसके बाद टीना दत्ता ने इस शो को ना कह दिया। बता दें कि टीना दत्ता टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेसेज़ में से एक हैं। उन्हें सीरियल 'उतरन' से काफी फेम मिला था। इस सीरियल के बाद से उनकी फैन फॉलोइंग में काफी इजाफा हुआ था।

वहीं, इससे पहले बिग बॉस 14 में हिस्सा लेने वालीं खबरों को खारिज करते हुए टीना दत्ता ने एक लेटर लिखा था। इस लेटर को टीना दत्ता ने लव लेटर का नाम दिया था। टीना ने अपने पोस्ट में लिखा, ‘प्रिय बिग बॉस... आपको पता है ना कि आपसे कितना प्यार किया जाता है मैंने? अब मुझे वो कहने दो, जो मैंने कभी नहीं कहा- हे भगवान!!! जब से आपके और मेरे बीच इस ख़्याली रिश्ते की अफवाह उड़ी है, तब से मेरा फोन लगातार बज रहा है। मुझे उस लड़की जैसा महसूस हो रहा है, जो अभी-अभी इंगेज्ड हुई हो। मेरी वार्डरोब के लिए स्पॉन्सरशिप के ऑफर आ रहे हैं। मुझे मीडिया से कॉल आ रहे हैं, हमारे बारे में हेडलाइंस चल रही हैं और बहुत उत्सुकता है। मैं सोच रही हूं ये खिचड़ी पकी कैसे? मेरे प्रिय...मैं तुमसे प्यार करती हूं, लेकिन एक ऑडियंस की तरह, न की कंटेस्टेंट की तरह। प्यार टीना दत्ता’।

Published on:
Also Read
View All
Bigg Boss 20: लव गिल के लिए स्काउट ओपी ने दिया शॉकिंग बयान, लोगों ने लगा डाली क्लास

Bigg Boss 20: स्काउट ओपी के लिए फैमिली वीक में जाने से गर्लफ्रेंड काश्वी ने किया इनकार, बोलीं- मुझे दिक्कत में नहीं पड़ना है

‘प्लास्टिक सर्जरी करवाने के लिए भी टाइम चाहिए’, बदलते लुक को लेकर ट्रोल करने वालों को जैस्मिन भसीन ने सुनाई खरी-खोटी

ईशा सिंह संग ब्रेकअप विवाद पर अविनाश मिश्रा की एक्स गर्लफ्रेंड ने कसा तंज, कावेरी प्रियम बोलीं- कुछ एक्टर्स रियल में ज्यादा अच्छी एक्टिंग करते हैं

Bigg Boss 20: गुल्लू ने कनिका मान के लिए फीलिंग्स कर दी जाहिर तो भड़कीं अर्शी खान, बोलीं- पूरी गेम कर दी खराब