TV न्यूज

Bigg Boss 14- सिद्धार्थ शुक्ला को इम्प्रेस करने के लिए लड़कियों ने पार की सारी हदें, 19 सेकंड का वीडियो आया सामने

Bigg Boss 14 में लड़कियों को मिला इम्युनिटी टास्क Siddharth Shukla को इम्प्रेस करती नज़र आएंगी लड़कियां Nikki Tamboli और Pavitra के बीच होगा घमासान युद्ध
2 min read
• •
Updated: 8 Oct 2020, 8:29 AM IST
Bigg Boss 14 Girls Romance With Siddharth Shukla To Win The Task
Bigg Boss 14 Girls Romance With Siddharth Shukla To Win The Task

नई दिल्ली। टीवी का मोस्ट पॉपुलर गेम शो बिग बॉस 14 का आगाज़ हो चुका है। शो में जहां नए चेहरे दिखाई दे रहे हैं। वहीं शो में एक्स कटेंस्टेंट की भी झलक देखने को मिल रही है। जिसमें सिद्धार्थ शुक्ला का भी नाम भी शमिल है। शो के चौथे ही एपिसोड में सिद्धार्थ घर की लड़कियों के बीच घिरे हुए नज़र आ रहे हैं। हाल ही में शो का नया प्रोमो सामने आया है। जिसमें सभी लड़कियां सिद्धार्थ संग रोमांस करती हुई दिखाई दे रही हैं। शो में सिद्धार्थ को रिझाने के चक्कर में लड़कियां आपस में भिड़ती हुईं भी नज़र आई।

दरअसल, बिग बॉस ने घर में मौजदू लड़कियों को एक टास्क दिया गया है। जिसमें उन्हें सिद्धार्थ शुक्ला को अपनी अदाओं से उन्हें इम्प्रेस करना है। एपिसोड की एक छोटी सी झलक सामने आ चुकी है। जिसमें लड़कियां 'टिप-टिप बरसा पानी' में डांस करती हुई दिखाई दे रही हैं। एक के बाद एक लड़कियां आती हैं और सिद्धार्थ को इम्प्रेस करने लगती हैं। वहीं पवित्रा जब सिद्धार्थ के लिए कोल्ड ड्रिंक लेकर जाती हैं तो निक्की उनकी प्लेट को गिरा देती है। जिसके बाद पवित्रा भी सभी लड़कियों को टास्क करने से रोक देती हैं और इसी के साथ शो में हाई वोल्टेज ड्रामे की शुरूआत हो जाती है।

आपको बता दें बीते एपिसोड में निक्की तंबोली और सिद्धार्थ शुक्ला के बीच फ्लर्टिंग सीन भी देखने को मिला। जिसमें सभी कंटेस्टेंट के बीच निक्की सिद्धार्थ संग शादी करने की बात को कबूल करती हैं और सिद्धार्थ भी उनसे प्यार करने की बात पर हामी भरते हैं। इस बीच बिग बॉस 7 की विजेता गौहर खान दोनों को ही लव टिप्स देती हुई दिखाई देती हैं।

Published on: