TV न्यूज

Bigg Boss 14: जान कुमार सानू ने बयां किया अपना दर्द, जन्म से पहले ही माता-पिता ने कर लिया था अलग होने का फैसला

बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) में सभी कंटेस्टेंट्स अपनी-अपनी जगह बनाने की कोशिश कर रहे हैं। हाल ही में शो में पहुंचे कुमार सानू के बेटे जान कुमार सानू (Jaan Kumar Sanu) ने अपने माता-पिता की रिश्तों पर बड़ा खुलासा किया।
2 min read
• •
Updated: 9 Oct 2020, 7:06 PM IST
Jaan Kumar Sanu in Bigg Boss 14
Jaan Kumar Sanu in Bigg Boss 14

नई दिल्ली | टीवी के पॉपुलर शो बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) को लेकर दर्शकों में एक बार क्रेज देखने को मिल रहा है। वहीं सभी कंटेस्टेंट्स अपनी जगह बनाने में लगे हुए हैं। इस बार बिग बॉस के घर में 90 के दशक के मशहूर गायक कुमार सानू (Kumar Sanu) के बेटे जान कुमार सानू (Jaan Kumar Sanu) भी पहुंचे हैं। उनकी कई कंटेस्टेंट्स के साथ अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिल रही है। हाल ही में जान ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़ा हुआ एक किस्सा सभी से साझा किया जो बेहद इमोशनल मोमेंट था। जान ने अपने माता-पिता के खराब रिश्तों के बारे में बात करते हुए अपने बारे में बताया।

जान ने बताया कि जब उनकी मां छह महीने की प्रेग्नेंट थीं तभी उनके माता-पिता ने अलग होने का फैसला कर लिया था। उन्होंने कहा कि माता-पिता के तलाक होने के बाद जब उनका जन्म हुआ तब से वो अपनी मां के साथ ही रह रहे हैं। जान ये सब सभी बैठे कंटेस्टेंट सारा गुरपाल सिंह, जैस्मिन भसीन और बाकी लोगों को बता रहे थे। जान ने अपनी मां को सबकुछ बताते हुए कहा कि मुझे बिग बॉस के घर में आने को लेकर उनकी चिंता हो रही थी। मां का ध्यान कौन रखेगा। वहीं उन्होंने अपने पिता कुमार सानू पर गर्व करते हुए बताया कि उनके साथ नाम जुड़ने पर वो बेहद खुश होते हैं।

View this post on Instagram

माँ 🍁 #Mom #MyMomIsMyBestFriend #LoveAlways

A post shared by Jaan Kumar Sanu (@jaan.kumar.sanu) on

बिग बॉस में आने से पहले कुमार सानू ने अपने बेटे को कुछ टिप्स भी दिए थे। जान ने बताया कि वो चाहते हैं जितना प्यार उनके पिता को लोगों ने दिया अगर उतना ही उन्हें मिलेगा तो वो भी आगे बढ़ सकेंगे। वहीं प्यार के मामले में जान कुमार सानू ने खुद को पुराने ख्यालात का बताया। उनका मानना है कि वो प्यार सिर्फ एक ही इंसान से होता है और उसी के साथ रहना चाहिए।

Published on:
Also Read
View All
लव गिल संग विवाद के बीच स्काउट ओपी की मां ने दिया मैसेज, अकेले खेलने की दी हिदायत, लव बोलीं- जो घरवाले बोल रहे वही करो

‘अनुपमा’ फेम रूपाली गांगुली की तस्वीरों से AI ने बनाई आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो? अभिनेत्री पहुंचीं बॉम्बे हाई कोर्ट

‘क्या सिर्फ सिंदूर लगाने से मैं अब मुस्लिम नहीं रही’, करवा चौथ मनाने पर ट्रोल हुई एक्ट्रेस शफक नाज ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

Anuj Thakur Last Post: निधन के बाद अभिनेता अनुज ठाकुर का आखिरी पोस्ट हुआ वायरल, बर्थडे को बताया था शानदार

स्काउट ओपी की मां ने लव गिल के रोने पर उठाए सवाल, बोलीं- ‘इतना रोने की क्या जरूरत है?’