TV न्यूज

Bigg Boss 14: पैंट के अंदर मास्क रखने पर निक्की तंबोली हुई ट्रोल, लोग बोले- शर्मनाक है ये, राहुल वैद्य ने जीता दिल

बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) में निक्की तंबोली की हरकतें देखकर सभी हैरान हैं। उन्होंने जिस तरह से पैंट के अंदर मास्क रखा उसके बाद वो बुरी तरह से ट्रोल हो रही हैं।

2 min read
Nov 04, 2020
Nikki Tamboli trolled for putting mask inside the pant

नई दिल्ली | बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) अब धीरे-धीरे कॉन्ट्रोवर्सी की तरफ बढ़ रहा है। कंटेस्टेंट्स गेम जीतने के लिए कुछ भी करते हुए नजर आ रहे हैं। हाल ही में निक्की तंबोली (Nikki Tamboli) भी कुछ ऐसा ही करती दिखाई दी जिसके कारण वो बुरी तरह से ट्रोल हो गईं। सोशल मीडिया पर उन्हें बुरी तरह से लताड़ लगाई जा रही है। दरअसल, निक्की तंबोली ने टास्क के लिए कुछ ऐसा कर दिया जिसकी किसी को उम्मीद नहीं थी। उन्होंने बीते एपिसोड में इम्यूनिटी टास्क में निक्की का सामना राहुल वैद्य (Rahul Vaidya) से हुआ। जिसमें उन्होंने राहुल का मास्क लेकर ऐसी जगह रखा जहां से ले पाना उनके लिए नामुमकिन था।

पैंट में मास्क रखने पर ट्रोल हुईं निक्की तंबोली

टास्क शुरू होने के बाद एक ऑक्सीजन मास्क रखा जाता है। जिसे स्पेसशिप में रखा जाता है। इस स्पेसशिप में दो लोग जाते हैं। जिसमें से किसी को एक मास्क उठाना होता है। लेकिन निक्की पहले ही पहुंचकर मास्क अपने कब्जे में ले लेती हैं और राहुल को मौका भी नहीं देती हैं। राहुल निक्की से कहते हैं कि मास्क को बीच में रख दें लेकिन वो उनकी एक नहीं सुनती। इसके बजाय निक्की मास्क को अपनी पैंट के अंदर रखने लगती हैं। ये देखकर सभी घरवालें दंग रह जाते हैं। यहां पर राहुल रोने भी लगते हैं और निक्की को खूब सुनाते हैं। वहीं घरवाले भी निक्की की इस हरकत पर उन्हें काफी कुछ सुनाते हैं। टास्क खत्म होने के बाद निक्की सेफ हो जाती हैं और राहुल रेड जोन में चले जाते हैं।

सेलेब्स ने निक्की की हरकत को बताया घटिया

निक्की के इस हरकत को देखने के बाद बिग बॉस के दर्शक भी हैरान हैं। निक्की के वीडियो और फोटो को पोस्ट करते हुए उन्हें खूब ट्रोल किया जा रहा है। कई सेलेब्स ने भी निक्की की इस हरकत को शर्मनाक और घटिया बताया है। कई यूजर्स ने ये तक कह दिया कि निक्की जीतकर भी हार गई और राहुल ने हारकर भी दिल जीत लिया।

Published on:
04 Nov 2020 04:37 pm
Also Read
View All