TV न्यूज

बेघर होने के बाद शार्दुल पंडित ने जान कुमार सानू को लेकर कहा- वह रात को लाइट बंद होते ही अपना हाथ…

शार्दुल पंडित बीते हफ्ते घर से बेघर हो गए थे बाहर निकलने के बाद शार्दुल हर कंटेस्टेंट को लेकर खुलासा करेंगे
2 min read
Shardul Pandit Jaan Kumar Shanu
Shardul Pandit Jaan Kumar Shanu

नई दिल्ली: 'बिग बॉस 14' को शुरू हुए अब काफी वक्त हो चुका है। कंटेस्टेंट्स के बीच गुटबाजी देखने को मिल रही है। वहीं, जो कभी दोस्त हुआ करते थे उनके बीच अब लड़ाई-झगड़े का सिलसिला शुरू हो चुका है। शो की शुरुआत से ही अच्छे दोस्त बन जाने वाले जान कुमार सानू और निक्की तंबोली अब एक-दूसरे का चेहरा देखना भी पसंद नहीं करते। वहीं, जान कुमार सानू के दोस्त शार्दुल पंडित पिछले हफ्ते घर से बाहर हो गए हैं।

जान कुमार सानू की खोली पोल

घर से बाहर निकलने के बाद अब शार्दुल पंडित बाकी कंटेस्टेंट्स को लेकर खुलासा कर रहे हैं। शार्दुल ने एक वीडियो शेयर कर कहा, 'जब मैंने कहा कि मैं जान कुमार सानू को लेकर खुलासा करूंगा तो उनके अकाउंट से मुझे मैसेज आया कि आशा है कि ये खुलासा स्वीट हो। अरे क्यूं भई आपने क्या मेरा बिजली का बिल भरना है? किराया भरना है?' शार्दुल ने आगे जान को लेकर कहा, जान बहुत ही प्यारे इंसान हैं। बहुत अच्छे दोस्त हैं। लेकिन जैसे ही घर की लाइट बंद होती है तो वह अपना एक हाथ उठाते हैं और खुजली करने लगते हैं वो भी लगातार 7 मिनट तक। शार्दुल कहते हैं, इसके गवाह मैं, पवित्रा पुनिया, एजाज खान और निक्की तंबोली हैं। वह कहते हैं कि अब ये खुलासा आपको सही लगे या खराब। मुझे क्या। मुझे तो बस ये बताना था।

इसके बाद शार्दुल पंडित ने बताया कि वह अगला खुलासा रुबीना दिलैक को लेकर करने वाले हैं। बता दें कि शार्दुल बीते हफ्ते घर से बाहर हो गए थे। आखिर में रुबीना और शार्दुल बचे थे। ऐसे में सलमान ने बताया कि बहुत ही कम वोटों के अंतर से शार्दुल घर से बेघर होते हैं।

एजाज और निक्की के बीच झगड़ा

वहीं, बात करें अपकमिंग एपिसोड की तो प्रोमो में दिखाया गया है कि एजाज खान और निक्की तंबोली आपस में भिड़ पड़ते हैं। निक्की का काम दोपहर के खाने के बर्तन साफ करने का होता है लेकिन एजाज इस काम को अकेले कर रहे होते हैं। ऐसे में वह निक्की को कहते हैं कि इसे सिर्फ इधर-उधर बैठने के अलावा कोई काम नहीं है। जिस पर निक्की कहती हैं विक्टिम कार्ड खेल रहा है।

Published on:
19 Nov 2020 10:37 am
Also Read
View All
आकांक्षा चमोला के तलाक वाले खुलासे का गौरव खन्ना को भी नहीं था पता, दोस्त और एक्टर अनुज सचदेव ने किया खुलासा

आकांक्षा चमोला ने तलाक का बताया असली कारण, बोलीं- गौरव खन्ना बच्चे चाहते हैं मैं उन्हें ये नहीं दे सकती

‘सिर्फ क्रेडिट लेने से काम नहीं चलेगा’, Ram Mandir विवाद पर एक्ट्रेस Devoleena Bhattacharjee ने नेताओं पर साधा निशाना

Bigg Boss फेम फरहाना भट्ट फिर आईं विवादों के घेरे में, मां का वायरल ऑडियो क्लिप आया सामने!, यूजर्स ने पूछा- असली या AI?

‘पति से सेटिस्फाई नहीं हैं तो तलाक ले सकती हैं पत्नी’, गौरव खन्ना से डिवोर्स के एलान के बाद आकांक्षा चमोला का पुराना बयान हुआ वायरल