TV न्यूज

Bigg Boss 14 Winner: ट्रॉफी के साथ 36 लाख लेकर घर पहुंची रुबीना दिलैक, सेलेब्स और फैंस ने दी ढेरों बधाईयां

रुबीना दिलैक बनी बिग बॉस 14 की विनर फैंस और सेलेब्स दे रहे हैं बधाई रुबीना को ट्रॉफी के साथ मिले 36 लाख रुपए
less than 1 minute read
• •
Updated: 22 Feb 2021, 9:46 AM IST
Rubina Dilaik
Rubina Dilaik

नई दिल्ली | टीवी का मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल रिएलिटी शो बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) का ग्रैंड फिनाले रविवार हो गया। बिग बॉस 14 के विनर को लेकर लोग में बेकरारी बनी हुई थी जिसके बाद रुबीना दिलैक का नाम सलमान खान ने अनाउंस कर उन्हें विजेता घोषित किया। रुबीना दिलैक और राहुल वैद्द (Rahul Vaidya) में जोरदार टक्कर बताई जा रही थी। हालांकि शो में सबसे लंबा समय बिताने वाली रुबीना दिलैक विजेता बनी हैं। उन्हें सबसे ज्यादा वोट्स मिले वहीं राहुल वैद्द को उनके मुकाबले काफी कम वोट्स मिल और इस कारण वो शो के रनरअप रहे।

सोशल मीडिया पर रुबीना दिलैक और राहुल वैद्द के फैंस में जमकर घमासान देखने को मिला लेकिन एक्ट्रेस ने ट्रॉफी अपने नाम कर ली। विरल भयानी ने अपने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी है कि ओपियन पोल के हिसाब से रुबीना दिलैक शो की विजेता बनी हैं। और उसके बाद आखिरकार वो विनर बन गईं। रुबीना के शो जीतते ही सेलेब्स और फैंस की बधाईयों का तांता लगा हुआ है। उनके दोस्त लगातार उन्हें बधाई दे रहे हैं।

बता दें कि रुबीना दिलैक और राहुल वैद्द में कड़ी टक्कर बताई जा रही थी। दोनों ही शो के दौरान लोगों को खूब पसंद आए। वहीं ट्विटर पर भी राहुल और रुबीना के नाम से कई हैशटैग ट्रेंड करते रहे। ग्रैंड फिनाले में रुबीना दिलैक, राहुल वैद्द, अली गोनी के अलावा निक्की तंबोली और राखी सावंत भी पहुंचे थे। बिग बॉस 14 का ग्रैंड फिनाले काफी शानदार रहा है। इस बार शो में नोरा फतेही से लेकर सीनियर एक्टर धर्मेंद्र भी पहुंचे। सलमान खान उनकी एक्टिंग भी करते दिखे। वहीं नोरा फतेही ने स्टेज पर पहुंचकर हाय गर्मी गाने पर सलमान को नाचने पर मजबूर कर दिया।

Published on:
Also Read
View All
Bigg Boss 20: लव गिल के लिए स्काउट ओपी ने दिया शॉकिंग बयान, लोगों ने लगा डाली क्लास

Bigg Boss 20: स्काउट ओपी के लिए फैमिली वीक में जाने से गर्लफ्रेंड काश्वी ने किया इनकार, बोलीं- मुझे दिक्कत में नहीं पड़ना है

‘प्लास्टिक सर्जरी करवाने के लिए भी टाइम चाहिए’, बदलते लुक को लेकर ट्रोल करने वालों को जैस्मिन भसीन ने सुनाई खरी-खोटी

ईशा सिंह संग ब्रेकअप विवाद पर अविनाश मिश्रा की एक्स गर्लफ्रेंड ने कसा तंज, कावेरी प्रियम बोलीं- कुछ एक्टर्स रियल में ज्यादा अच्छी एक्टिंग करते हैं

Bigg Boss 20: गुल्लू ने कनिका मान के लिए फीलिंग्स कर दी जाहिर तो भड़कीं अर्शी खान, बोलीं- पूरी गेम कर दी खराब