TV न्यूज

Bigg Boss 18: उर्फी जावेद के बाद उनकी ये बहन बनेंगी सलमान के शो का हिस्सा, आई लेटेस्ट अपडेट

Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 में उर्फी जावेद की बहन उरुसा के शामिल होने से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट सामने आई है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 1 Oct 2024, 11:24 AM IST
urusu
बिग बॉस 18 में नजर आएंगी उरुसा जावेद

Bigg Boss 18: सलमान खान के शो बिग बॉस 18 को लेकर आए दिन नई अपडेट्स आ रही हैं। यह शो 6 अक्टूबर से शुरू होने वाला है, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब खबर है कि शो में उर्फी जावेद की बहन की भी एंट्री हो सकती है। उर्फी की बहन उरुसा से मेकर्स की बातचीत चल रही है।

उरुसा और बिग बॉस मेकर्स के बीच कहां तक पहुंची बात?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ दिन पहले ही बिग बॉस 18 के लिए मेकर्स ने उरुसा से संपर्क किया और उन्होंने भी इसके लिए हां कर दिया है। एक मूत्र ने भी मीडिया को इंटरव्यू देते हुए बताया कि उरुसा सलमान खान के बिग बॉस 18 में नजर आ सकती हैं। हालांकि, उन्होंने आगे यह भी कहा कि अभी चीजें पूरी तय नहीं हुई है, लेकिन वह शो का हिस्सा बन सकती हैं।

'बिग बॉस OTT' में नजर आ चुई हैं उर्फी जावेद

उर्फी जावेद को 'बिग बॉस OTT' के पहले सीजन में देखा जा चुका है, जिसके बाद वह काफी पॉपुलर हुई थीं। अब उर्फी ने OTT की दुनिया में भी कदम रखा है। उनके करियर की पहली वेब सीरीज 'फॉलो कर लो यार' अमेजन प्राइम वीडियो पर मौजूद है। इस सीरीज में उर्फी की बहन उरुसा भी हैं, जिसमें वह काफी चुलबुली, बोल्ड और बेबाक नजर आई हैं। अगर उरुसा शो का हिस्सा बनती हैं तो फैंस को यकीनन काफी ड्रामा देखने को मिलेगा।

Also Read
View All
Bigg Boss 20: स्काउट ओपी के लिए फैमिली वीक में जाने से गर्लफ्रेंड काश्वी ने किया इनकार, बोलीं- मुझे दिक्कत में नहीं पड़ना है

‘प्लास्टिक सर्जरी करवाने के लिए भी टाइम चाहिए’, बदलते लुक को लेकर ट्रोल करने वालों को जैस्मिन भसीन ने सुनाई खरी-खोटी

ईशा सिंह संग ब्रेकअप विवाद पर अविनाश मिश्रा की एक्स गर्लफ्रेंड ने कसा तंज, कावेरी प्रियम बोलीं- कुछ एक्टर्स रियल में ज्यादा अच्छी एक्टिंग करते हैं

Bigg Boss 20: गुल्लू ने कनिका मान के लिए फीलिंग्स कर दी जाहिर तो भड़कीं अर्शी खान, बोलीं- पूरी गेम कर दी खराब

ईशा सिंह से माफी मांगते ही अविनाश मिश्रा को लगा एक और झटका, ऋषिता कोठारी और उनके बॉयफ्रेंड ने किया अनफॉलो