TV न्यूज

Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 में बड़ा ट्विस्ट, इस कंटेस्टेंट ने पलट दी बाजी

Bigg Boss 19: रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ में सत्ता परिवर्तन हुआ है। तान्या मित्तल ने बाजी पलट दी है। अब वह घर की गद्दी संभालेंगी।

2 min read
Sep 23, 2025
बिग बॉस 19 कंटेस्टेंट तान्या मित्तल (फोटो सोर्स: कलर्स टीवी)

Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 की शुरुआत से ही घर में जबरदस्त ड्रामा और तगड़ा हंगामा देखने को मिल रहा है। हर दिन नए-नए ट्विस्ट फैंस को हैरान कर रहे हैं। हाल ही में शो से नेहल चुदासमा को बाहर किया गया था, लेकिन असल में उन्हें सीक्रेट हाउस में भेजा गया, जहां से वो बाकी घरवालों पर नजर रख रही हैं। इसी बीच अब सबसे बड़ा बदलाव सामने आया है, घर की सत्ता पूरी तरह पलट चुकी है और तान्या मित्तल ने महारानी की गद्दी संभाल ली है।

ये भी पढ़ें

खूब वायरल हो रहा मशहूर एक्ट्रेस की शादी का कार्ड, इमोशनल होकर वीडियो में कर दी ये अनाउंसमेंट…

शो का नया प्रोमो जारी

कलर्स टीवी ने शो (Bigg Boss 19) का नया प्रोमो जारी किया है जिसमें सभी लोग मिलकर तान्या मित्तल की टांग खींच रहे हैं। प्रोमो में शहबाज आवाज लगाते हैं- महारानी के लिए परात में खाना आ रहा है... तभी गौरव खन्ना कहते हैं, "तान्या का अलग ही शो चल रहा है…।"

तान्या आगे कहती हैं- खाने की प्लेट शहबाज लेकर आया है..खाने खिलाने खुद अमाल आ रहा है और पानी पिलाएंगे ये…। एक्ट्रेस का इशारा जीशान की तरफ होता है।

प्रोमो में आगे अमाल मलिक आते हैं और तान्या से पूछते हैं कि खाना क्यों नहीं खा रही हो तुम, जिसके बाद वे खुद अपने हाथों से तान्या को खाना खिलाते हैं। अमाल तान्या को अपने हाथों से इतना खिला देते हैं कि वे खुद को हाथी कहने पर मजबूर हो जाती हैं। कुल मिलाकर शो का नया प्रोमो काफी मजेदार है और ये मसाला आपको आज रात के एपिसोड में देखने को मिलने वाला है।

नए प्रोमो (Bigg Boss 19) को देखकर फैंस ने तान्या और अमाल की जोड़ी बना दी है। एक यूजर ने लिखा, "कमाल की हैं तान्या…फुल ऑफ फन, देखकर मजा आ जाता है।"

एक दूसरे यूजर ने लिखा- अमाल और तान्या की जोड़ी कमाल है। एक अन्य यूजर ने लिखा- तान्या तो पहले दिन से ही महारानी हैं।

ये भी पढ़ें

Ramleela 2025: साधु संतों के विरोध से पूनम पांडे का कटा पत्ता, रामलीला में नहीं निभा पाएंगी मंदोदरी का रोल

Also Read
View All

अगली खबर