TV न्यूज

‘डर-डर के देखता हूं’, बेटी रिती को लेकर मनोज तिवारी के बयान के बाद लोगों ने किए मजेदार कमेंट, बोले- सबसे ज्यादा ईमानदार पिता है

Manoj Tiwari On Daughter Bigg Boss 20: 'बिग बॉस 20' में अपनी बेटी रिती की परफॉर्मेंस को लेकर जब पिता मनोज तिवारी से पैपराजी ने सवाल किया तो उन्होंने मजेदार जवाब दिया। क्या है पूरा मामला, चलिए जानते हैं।
3 min read
Sep 23, 2026
Manoj Tiwari On Daughter Bigg Boss 20
मनोज तिवारी (फोटो सोर्स- Instagram/ bollywoodflash01)

Manoj Tiwari On Daughter Bigg Boss 20: 'बिग बॉस 20' में इस बार भोजपुरी अभिनेता और सांसद मनोज तिवारी की बेटी रिती तिवारी भी बतौर कंटेस्टेंट नजर आ रही हैं। शो में रिती लगातार अपनी निजी जिंदगी, पिता के साथ रिश्ते और संघर्षों को लेकर बातें करती दिखाई दे रही हैं। अब उनके पिता मनोज तिवारी से जब बेटी के शो में सफर को लेकर सवाल किया गया तो उनका जवाब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया। मनोज तिवारी ने कहा कि वह अपनी बेटी को शो में देख तो रहे हैं, लेकिन इसे लेकर काफी डर भी लगता है।

बेटी को लेकर क्या बोले मनोज तिवारी?

हाल ही में पैपराजी ने मनोज तिवारी से रिती के ‘बिग बॉस 20’ में प्रदर्शन को लेकर सवाल किया। जब उन्हें बताया गया कि उनकी बेटी शो में अच्छा कर रही हैं तो उन्होंने अपनी चिंता जाहिर करते हुए कहा कि भगवान उन्हें ठीक रखे। इसके बाद जब उनसे पूछा गया कि क्या वह नियमित रूप से शो देखते हैं, तो मनोज तिवारी ने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया कि वह इसे ‘डर-डर के’ देखते हैं।

मनोज तिवारी के वीडियो पर लोगों के कमेंट्स

मनोज तिवारी का ये छोटा सा बयान सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोगों ने अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दीं। कई यूजर्स ने उनके जवाब को पिता की चिंता से जोड़कर देखा, जबकि कुछ लोगों ने इसे लेकर मजेदार कमेंट कर दिए।

मनोज तिवारी के वीडियो पर लोगों के कमेंट्स

सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है वीडियो

मनोज तिवारी के बयान वाले वीडियो पर एक यूजर ने मजाक करते हुए लिखा कि शायद पिता को भी अपनी बेटी पर पूरा भरोसा नहीं है। एक अन्य यूजर ने लिखा कि मनोज तिवारी अपने मन की बात सीधे नहीं कह पा रहे हैं, लेकिन उनकी परेशानी समझ में आ रही है।

कुछ लोगों ने यह भी मजाक किया कि पिता को पता है कि बेटी घर में क्या कर सकती है। वहीं कई कमेंट सिर्फ हंसी वाले इमोजी से भरे नजर आए। एक यूजर ने तो मनोज तिवारी को ‘सबसे ईमानदार पिता’ तक कह दिया। हालांकि, ये सभी सोशल मीडिया यूजर्स की व्यक्तिगत प्रतिक्रियाएं हैं।

रिती ने पिता को लेकर शो में क्या बताया?

इससे पहले ‘बिग बॉस 20’ के एक एपिसोड में रिती तिवारी ने अपने पिता मनोज तिवारी और अपने बचपन के बारे में खुलकर बात की थी। उन्होंने बताया था कि उन्हें पिता की पहचान से सम्मान तो मिला, लेकिन उनके मुताबिक उनके पिता ने अपनी संपत्ति, कमाई या इंडस्ट्री के अवसर सीधे तौर पर उन्हें नहीं दिए। रिती ने यह भी कहा था कि मनोज तिवारी चाहते थे कि वह अपने करियर में खुद आगे बढ़ें।

रिती ने बातचीत के दौरान यह भी बताया था कि उन्हें हर महीने करीब 20 से 25 हजार रुपये का खर्च मिलता था। उन्होंने दावा किया कि कई बार कम पैसों में गुजारा करने के लिए वह दिन में सिर्फ वड़ा पाव खाकर भी रहती थीं। उनके इस बयान पर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हुई और कई यूजर्स ने उनकी ‘मुश्किल जिंदगी’ वाली बात पर सवाल उठाए।

राशन टास्क में रिती को लगा झटका

‘बिग बॉस 20’ के हालिया एपिसोड में रिती को राशन से जुड़े एक टास्क के बाद अपनी एक लाइफ गंवानी पड़ी। शो में उनकी जर्नी के साथ-साथ उनके बयानों को लेकर भी लगातार चर्चा हो रही है। वहीं पिता मनोज तिवारी का ‘डर-डर के शो देखने’ वाला बयान सामने आने के बाद एक बार फिर रिती और उनके परिवार को लेकर सोशल मीडिया पर बातचीत तेज हो गई है।

अब देखना यह होगा कि आने वाले एपिसोड में रिती अपने खेल को किस तरह आगे बढ़ाती हैं और उनके पिता की यह चिंता आगे भी ऐसे ही चर्चा में रहती है या नहीं।

Updated on:
23 Sept 2026 03:42 pm
Published on:
23 Sept 2026 03:42 pm
Also Read
View All
Ishwar Thakur in ICU: ‘FIR’, ‘भाभीजी घर पर हैं’, फेम एक्टर ईश्वर ठाकुर ICU में, परिवार ने कहा, ‘इलाज के लिए पैसे खत्म हो रहे हैं’

‘हम दोनों अलग-अलग लोग हैं’, बिग बॉस के लिए सलमान खान से होस्टिंग टिप्स लेने को लेकर बोले पूर्व क्रिकेटर सौरव गांगुली

यंग डीएसए ने बोला काजी तौकीर से भी ज्यादा बड़ा झूठ? साधारण हिंदी बोलने वाले वीडियो सामने आने के बाद भाषा पर उठे सवाल

पूर्व पत्नी माही विज के सपोर्ट में उतरे जय भानुशाली, बोले- ‘बेस्ट मदर’, मैरी कॉम से हुई थी ‘बिग बॉस 20’ में बहस

कैटरीना की बॉडी शेमिंग पर सलमान के भड़कने के बाद फूटा सोफिया हयात का गुस्सा, अभिनेता के लिए बोला आपत्तिजनक शब्द