TV न्यूज

TRP के खेल में बुरी तरह पिटा Bigg Boss, जानें अपने-अपने फेवरिट शो की पोजिशन

TRP के खेल में बुरी तरह पिटा Bigg Boss, जानें अपने-अपने फेवरिट शो की पोजिशन
2 min read
• •
Updated: 24 Oct 2017, 1:28 PM IST
trp game
trp game

जिस तरह दर्शकों को बॉक्स ऑफिस के आंकड़े आकर्षित करते हैं या यूं कहें कि कौन-सी फिल्म सुपरहिट हुई कौन-सी फ्लॉप, इसका अंदाज बॉक्स ऑफिस के कलेक् शन से पता चल जाता है, वैसे ही टीवी यानी छोटे पर्दे पर प्रसारित शो में से किस शो को सबसे ज्यादा दर्शक देख रहे हैं...पसंद कर रहे हैं...इसका अंदाजा टीआरपी से बखूबी लगाया जा सकता है। जी हां, द ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च कॉउंसिल हर हफ्ते टीआरपी रेटिंग्स जारी करती है, जिससे यह पता चलता कि कौन-सा शो टॉप पर है। बता दें बार्क टॉप टेन शोज की सूची जारी करता है। हाल ही बार्क ने 41वें हफ्ते की टीआरपी जारी की है। चूंकि, दिवाली की वजह से इस हफ्ते टीआरपी रेटिंग्स जारी होने में देरी हुई है। इस हफ्ते भी टीआरपी रेटिंग्स में कई बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। क्या हैं वो बदलाव? कौन है नंबर वन और कौन रहा फिसड्डी...? एक रिपोर्ट

ऐसा लगता है कि वो जमाना बीत गया, जब टीवी के दर्शकों को सिर्फ सास-बहू वाले सीरियल पसंद आते थे। टीआरपी रेटिंग के नतीजे तो कुछ ऐसा ही बता रहे हैं। शुरू होने के पहले हफ्ते से लेकर आखिरी हफ्ते तक जिस तरह क्विज गेम शो केबीसी नंबर-1 पर काबिज है, उसे देखकर हैरान होना लाजिमी है। अरे, भाई बिग बॉस भी तो शुरू हो गया है...कहां गई सलमान की दबंगई...। सच कहें, तो बिग बी ने अपने खूबसूरत अंदाज से हर किसी को धूल चटा दी है।
खास बात ये है कि अर्बन कैटेगरी में आई बार्क की ताजा रेटिंग्स के अनुसार भी ये शो पहले नंबर पर है। इसके अलावा हैरान करने वाली बात ये भी है कि दूसरे और तीसरे नंबर पर जगह बनाई है कुंडली भाग्य और कुमकुम भाग्य ने। वहीं ये रिश्ता क्या कहलाता है पांचवें नंबर पर बने रहने में सफल हुआ है। बहरहाल, इस शो के अलावा और वो कौन-से शोज हैं, जो टॉप टेन में जगह बनाने में सफल रहे हैं, यह जानने के लिए देखें टॉप-टेन लिस्ट....

बंद हो जाएगा केबीसी सीजन-9
केबीसी का सीजन-9 28 अगस्त से शुरू हुआ था। शुरुआत से ही शो ने टीआरपी की रेस में सबको पीछे छोड़ दिया था। इस शो के चलते ही लंबे समय तक टीआरपी की रेस में पिछड़ा रहा सोनी चैनल टॉप-5 में पहुंच गया था। शो में बिग बी से जुड़े कई नए किस्से सामने आए, जिनका दर्शकों ने खूब मजा लिया। इसके अलावा शो को अनामिका मजूमदार के रूप में इस सीजन की पहली करोड़पति भी मिली। यही नहीं इसके खास सेगमेंट नई चाह नई राह में समाज के लिए काम करने वाले नए-नए लोगों को जानने का मौका भी दर्शकों को काफी पसंद आया। 41वें हफ्ते की टीआरपी में फिर से टॉप पर जगह बनाने वाला ये शो अब बंद होने वाला है, क्योंकि शो के जितने शो प्रसारित करने के लिए तय हुए थे, वे इस हफ्ते खत्म हो जाएंगे।

Published on:
Also Read
View All
लव गिल संग विवाद के बीच स्काउट ओपी की मां ने दिया मैसेज, अकेले खेलने की दी हिदायत, लव बोलीं- जो घरवाले बोल रहे वही करो

‘अनुपमा’ फेम रूपाली गांगुली की तस्वीरों से AI ने बनाई आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो? अभिनेत्री पहुंचीं बॉम्बे हाई कोर्ट

‘क्या सिर्फ सिंदूर लगाने से मैं अब मुस्लिम नहीं रही’, करवा चौथ मनाने पर ट्रोल हुई एक्ट्रेस शफक नाज ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

Anuj Thakur Last Post: निधन के बाद अभिनेता अनुज ठाकुर का आखिरी पोस्ट हुआ वायरल, बर्थडे को बताया था शानदार

स्काउट ओपी की मां ने लव गिल के रोने पर उठाए सवाल, बोलीं- ‘इतना रोने की क्या जरूरत है?’