
सबसे विवादित टीवी रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 11 को शुरू हुए एक महीना होने जा रहा है। टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में एक संस्कार बहू के रूप में पहचान बनाने वाली हिना जबसे बिग बॉस सीजन 11 में आई उनके तेवर कुछ बदले से बदले से नजर आ रहे हैं। हिना खान लगातार चाल पर चाल चलती जा रही हैं और अपनी हर चाल वे कामयाब भी होती दिख रही हैं। रविवार को वीकेंड वार में सलमान खान ने प्रियांक की क्लास लगाने के बाद घरवालों को नए कैप्टन के लिए तीन नामों को नॉमिनेट करने के लिए कहा तो घरवालों ने आपसी सहमति से लव त्यागी, बदंगी कालरा और ज्योति कुमारी के नाम पर सहमति जताई। हालांकि, सलमान खान नहीं चाहते थे कि लव का नाम घर के नए कैप्टन के लिए नॉमिनेट किया जाए। लेकिन सलमान के नहीं चाहने पर भी हिना खान ने घरवालों को अपने फेवर करते हुए घर के नए कैप्टन बनने के लिए सुझाए गए तीन नामों में लव के नाम पर सहमति जताई।
बता दें कि आकाश डडलानी भी घर के कैप्टन बनने चाहते थे। इसके लिए वोटिंग हुई तो आकाश को सिर्फ पांच वोट मिले। जिसके बाद आकाश और हिना के बीच तीखी बहस भी हुई। वीकेंड वार में बिहार की ज्योति को कम वोट मिलने के कारण घर से बाहर होना पड़ा। जिसके बाद कैप्टन के लिए मुकाबला लव और बदंगी के बीच रह गया। हिना खान नहीं चाहती कि बदंगी किसी भी सूरत में घर की कैप्टन बने। क्योंकि बदंगी आकाश और पुनीश खेमें की है। ऐसे में हिना चाहती थी कि लव ही घर का नया कैप्टन बने।
हालांकि वीकेंड वार के दौरान सलमान खान ने हिना खान से कहा था कि लव ने पिछले कुछ टॉस्क में बहुत अच्छा परफॉर्म नहीं किया इसके बावजूद आपने लव के कैप्टन बनने पर सहमति क्यों जताई। तो हिना खान बड़ी ही चतुराई से बात को घूमाते हुए कहा कि मैं मानती हूं कि लव ने पिछले कुछ टॉस्क में बहुत अच्छा परफॉर्म नहीं किया और बहुत सारी गलतियां की है लेकिन हम चाहते है उनको एक चांस और दिया जाए।
आखिरकार हिना खान की चली चाल सही साबित हुई और बदंगी को कैप्टनेसी टॉस्क में मात देते हुए लव त्यागी घर के नए कैप्टन बन गए हैं। इससे साफ जाहिर होता है कि हिना इस बार बिग बॉस के घर में गहरी चाल रही है और इस बार वो सौ फीसदी शो जीतने के इरादे से आई हैं।