TV न्यूज

बिपाशा बसु का फूटा तेजस्वी प्रकाश पर गुस्सा, ट्वीट कर लगाई फटकार

बिग बॉस द्वारा दिए गए सीजन के आखिरी टास्क के दौरान एक बार फिर शमिता शेट्टी और तेजस्वी प्रकाश एक दूसरे से भिड़ती नजर आईं। टास्क के दौरान तेजस्वी का शमिता को आंटी कहकर पुकारना शमिता को बिल्कुल पसंद नहीं आया, जिसके बाद दोनों के बीच जमकर बहस बाजी हुई।
2 min read
• •
Updated: 28 Jan 2022, 12:08 AM IST
bipasha_1.jpg
BIPASHA BASU ON TEJASWI

बिग बॉस और लड़ाई-झगड़ों का पुराना नाता है। घर में जब तक सदस्य की मौजूदगी रहती है तब तक वे किसी न किसी बहाने लड़ाई का मुद्दा ढूंढ ही लेते हैं। अक्सर देखा गया है कि टास्क के दौरान कंटेस्टेंट अपना पारा खो देते हैं और बहसबाजी में घुस जाते हैं। कई बार तो ये बहसबाजी इस हद तक बढ़ जाती है कि ये हाथापाई में तब्दील हो जाती है तो वहीं कई बार सेलेब्स जुबानी लड़ाई में भी हदें पार कर देते हैं।

सेलेब्स की लड़ाई घर के अंदर होती है, लेकिन घर के बाहर उनके फैंस उनके लिए खड़ें होते दिखाई देते हैं। ऐसा ही कुछ लेटेस्ट एपिसोड के साथ हुआ है, जिसमें तेजस्वी प्रकाश और शमिता शेट्टी की लड़ाई में एक्ट्रेस बिपाशा बसु तेजस्वी प्रकाश पर अपना गुस्सा निकालते हुए दिखाई दे रही हैं।

दरअसल शो का फिनाले 3 दिन बाद आयोजित होने वाला है। इसी बीच बिग बॉस द्वारा दिए गए सीजन के आखिरी टास्क के दौरान एक बार फिर शमिता शेट्टी और तेजस्वी प्रकाश एक दूसरे से भिड़ती नजर आईं। टास्क के दौरान तेजस्वी का शमिता को आंटी कहकर पुकारना शमिता को बिल्कुल पसंद नहीं आया, जिसके बाद दोनों के बीच जमकर बहस बाजी हुई।

अब शमिता और तेजस्वी के बीच हुई लड़ाई के बाद सोशल मीडिया पर शमिता शेट्टी ट्रेंड कर रही हैं। वहीं, बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु ने भी तेजस्वी की इस हरकत पर उन्हें फटकार लगाते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी है।

शमिता को आंटी कहने पर बिपाशा बसु ने ट्वीट कर अपना पक्ष रखा है। तेजस्वी को फटकार लगाते हुए उन्होंने लिखा, 'किसी की एज शेमिंग करने के बाद उन्हें सॉरी कहना वाकई दयनीय है। यदि ऐसे लोग किसी के लिए विजेता या रोल मॉडल है, तो यह वास्तव में दुखद है।' उन्होंने आगे कहा कि 'अगर आप इनसिक्योर फील कर रही हो तो दूसरी लड़कियों को नीचे खींचने की बजाय अपने आदमी से सवाल करें क्योंकि वहीं है जो आपको इनसिक्योर फील कर आ रहा है।'

इतना ही नहीं हमेशा की तरह शमिता शेट्टी के फैंस शमिता का सपोर्ट करते हुए नजर आ रहे हैं। घर के बाहर सोशल मीडिया पर शमिता शेट्टी ट्रेंड कर रही हैं। फैंस भी उनका जमकर समर्थन कर रहे हैं। जबकि तेजस्वी की इस हरकत के लिए उनकी जोरदार क्लास भी लगा रहे हैं। इस दौरान कई लोगों ने उन्हें इनसिक्योर बताते हुए करण से सवाल करने को कहा।

Published on:
Also Read
View All
लव गिल संग विवाद के बीच स्काउट ओपी की मां ने दिया मैसेज, अकेले खेलने की दी हिदायत, लव बोलीं- जो घरवाले बोल रहे वही करो

‘अनुपमा’ फेम रूपाली गांगुली की तस्वीरों से AI ने बनाई आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो? अभिनेत्री पहुंचीं बॉम्बे हाई कोर्ट

‘क्या सिर्फ सिंदूर लगाने से मैं अब मुस्लिम नहीं रही’, करवा चौथ मनाने पर ट्रोल हुई एक्ट्रेस शफक नाज ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

Anuj Thakur Last Post: निधन के बाद अभिनेता अनुज ठाकुर का आखिरी पोस्ट हुआ वायरल, बर्थडे को बताया था शानदार

स्काउट ओपी की मां ने लव गिल के रोने पर उठाए सवाल, बोलीं- ‘इतना रोने की क्या जरूरत है?’