TV न्यूज

टीवी शोज से राजनीति में अपना सिक्का जमा चुकी स्मृति ईरानी रह चुकी हैं फेमस मॅाडल, मिस इंडिया 1998 में जीता…

र टेलीविजन एक्ट्रेस Smriti Irani का आज जन्मदिन है।

2 min read
Mar 23, 2019
टीवी शोज से राजनीति में अपना सिक्का जमा चुकी स्मृति ईरानी रह चुकी हैं फेमस मॅाडल, मिस इंडिया 1998 में...
टीवी शोज से राजनीति में अपना सिक्का जमा चुकी स्मृति ईरानी रह चुकी हैं फेमस मॅाडल, मिस इंडिया 1998 में...

'Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi ' की मशहूर टेलीविजन एक्ट्रेस Smriti Iraniआज देश की जानी-मानी नेता हैं। टीवी शोज से राजनीति तक का सफर तय कर चुकी केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का आज जन्मदिन है। स्मृति ईरानी ने टीवी सीरियल 'आतिश' से अपने कॅरियर की शुरुआत की थी।

क्या आप जानते हैं टीवी की दुनिया की फेमस बहू स्मृति ईरानी मॉडलिंग भी कर चुकी हैं। जी हां, स्मृति ईरानी 3 बहनों में सबसे बड़ी हैं। अपने कॅरियर की शुरुआत स्मृति ने मॉडलिंग से की थी। वह मिस इंडिया 1998 की फाइनलिस्ट रह चुकी हैं।

मॉडलिंग के बाद स्मृति ने टीवी की दुनिया में कदम रखा। कई सीरियलों के बाद उन्हें असल पहचान एकता कपूर के सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' से मिली। इस सीरियल में स्मृति ने तुलसी वीरानी का रोल निभाया था।

टीवी की दुनिया में अपना सिक्का जमाने के बाद उन्होंने राजनीति की ओर रुख कर लिया। स्मृति ईरानी ने साल 2003 में भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन की थी। ज्वाइन करने के एक साल बाद ही उन्हें महाराष्ट्र की यूथ विंग का वाइस प्रेसिडेंट बना दिया गया। इस वक्त वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार में टेक्सटाइल मिनिस्टर के पद पर हैं।

Published on:
23 Mar 2019 09:49 am