TV न्यूज

कोरियोग्राफर टरेंस लुईस ने वायरल हो रही वीडियो की बताई सच्चाई, नोरा गलत तरीके से छूने का लगा था आरोप

कोरियग्राफर Terence Lewis ने Nora Fatehi को गलत ढंग से छूने पर दी सफाई इंस्टाग्राम पर अभिनेत्री संग तस्वीर की शेयर Nora Fatehi को गलत ढंग से छूने का लगा था आरोप

3 min read
Oct 09, 2020
Choreographer Terence clarifies on the video of Nora Fatehi being misapplied

नई दिल्ली। टीवी का मोस्ट पॉपुलर शो 'इंडियाज बेस्ट डांसर' में कुछ समय के लिए शो की जज बनी नोरा फतेही और टेरेंस को लेकर हाल ही में कई खबरें सामने आई थी। जिसमें कहा जा रहा था कि टेरेंस ने गलत ढंग से नोरा शो के स्टेज पर छुआ है। शो से टेरेंस और नोरा की कई तस्वीरें और वीडियोज सामने आई थीं। जिसमें सोलो मोसन में दिखाया गया था कि टेरेंस कथित रूप से नोरा को गलत तरीके से छूते रहे हैं। यह वीडियो सामने आने के बाद कई सवाल उठाए जाने लगे। लोग जमकर दोनों को ही ट्रोल करने लगे। वहीं अब इस पूरे मामले पर कोरियोग्राफर टेरेंस का बयान सामने आया है।

टेरेंस ने नोरा और उनके लिए उड़ रही खबर और वायरल हो रही वीडियो के बारें में कहा कि वह एक मॉर्फ्ड वीडियो है। उन्होंने कहा कि नोरा के लिए उनके दिल में बहुत सम्मान है। टेरेंस ने यह भी कहा कि वह कभी भी ऐसी चीज़ें नहीं कर सकते हैं और ना ही वह इतनी अपमानित है कि वह इन चीज़ों का सहारा लें। उन्होंने बताया कि जब उन्होंने यह वीडियो पहली बार देखा तो वह ज्यादा परेशान नहीं हुए क्योंकि वह जानते थे कि वीडियो में इफेक्ट का इस्तेमाल किया गया है और यह फेक है। जो भी देखेगा आसानी से समझ जाएगा, क्योंकि हर सेलेब्स पर ऐसे मीम्स बनते हैं। लेकिन महज कुछ घंटों में ही लोग उन्हें ट्रोल करने लगे। जो कि बेहद ही निराशाजनक था।

नोरा ने भी इस मामले में लोगों को करारा जवाब दिया था। नोरा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर टेरेंस संग एक तस्वीर पोस्ट की थी। जिसमें टेरेंस नोरा को गोद में लिए नज़र आ रहे थे। नोरा ने उस वीडियो को फोटोशॉप बताया। साथ ही उन्होंने टेरेंस के नेगेटिव ना होने की भी खूब तारीफ की। आपको बता दें शो की जज और एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा कोरोनावायरस से ग्रस्त हो गई थीं। जिसकी वजह से उन्हें कुछ समय के लिए शो को छोड़ना पड़ा था। शो के मेकर्स ने नोरा को बतौर जज साइन किया था।

Published on:
09 Oct 2020 09:52 am
Also Read
View All