TV न्यूज

कॉमेडियन भारती सिंह अस्पताल में भर्ती, इन्हें कर रही हैं मिस

Comedian Bharti Singh: ‘कपिल शर्मा शो’ फेम कॉमेडियन भारती सिंह की तबीयत खराब है। उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
2 min read
• •
Updated: 4 May 2024, 11:04 AM IST
Bharti Singh Hospitalised

Comedian Bharti Singh: कपिल शर्मा शो फेम कॉमेडियन भारती सिंह की तबीयत खराब है। पेट में दर्द उठने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। डॉक्टर्स ने उन्हें सर्जरी करवाने की सलाह दी और तुरंत ऑपरेशन किया गया।

तीन दिन से थी पेट में दर्द की शिकायत



भारती सिंह को तीन दिन से पेट में दर्द की शिकायत थी, लेकिन उन्होंने इग्नोर किया। टेस्ट करवाने पर पता चला कि उन्हें गॉल ब्लैडर में स्टोन हैं। इसकी वजह से ही उनके पेट में तेजी से दर्द हो रहा था। डॉक्टर ने उनका ऑपरेशन कर दिया है।


भारती सिंह इन्हें कर रही हैं मिस

फिलहाल वो ठीक हैं। भारती सिंह ने अस्पताल से अपने ब्लॉग में ये जानकारी फैंस के साथ साझा की है। उन्होंने लिखा-’ऐसा वीडियो शेयर तो नहीं करना चाहिए, लेकिन मैं कर रही हूं। पेट में दर्द की शिकायत होने के बाद मैं अस्पताल आई और सर्जरी करनी पड़ी। अभी मैं बिल्कुल ठीक हूं और अपने बेटे गोल्ला को मिस कर रही हूं।’

यह भी पढ़ें: Video: ‘अपने लवर को धोखा दो’…टाइगर श्रॉफ की लाइफ में कैसे फिट बैठ रहा ये गाना?

बॉलीवुड की ताजा खबरें यहां पढ़ें- Bollywood News In Hindi
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कुछ समय पहले टीवी एक्टर अर्जुन बिजलानी को इसी शिकायत के चलते अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था। फिलहाल वो भी खतरे से बाहर हैं।

Updated on:
4 May 2024, 11:04 AM IST
Published on:
Also Read
View All
लव गिल संग विवाद के बीच स्काउट ओपी की मां ने दिया मैसेज, अकेले खेलने की दी हिदायत, लव बोलीं- जो घरवाले बोल रहे वही करो

‘अनुपमा’ फेम रूपाली गांगुली की तस्वीरों से AI ने बनाई आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो? अभिनेत्री पहुंचीं बॉम्बे हाई कोर्ट

‘क्या सिर्फ सिंदूर लगाने से मैं अब मुस्लिम नहीं रही’, करवा चौथ मनाने पर ट्रोल हुई एक्ट्रेस शफक नाज ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

Anuj Thakur Last Post: निधन के बाद अभिनेता अनुज ठाकुर का आखिरी पोस्ट हुआ वायरल, बर्थडे को बताया था शानदार

स्काउट ओपी की मां ने लव गिल के रोने पर उठाए सवाल, बोलीं- ‘इतना रोने की क्या जरूरत है?’