TV न्यूज

ऐसा क्या हुआ था जो दलजीत को शालीन से हो गई इतनी नफरत? लगा चुकी हैं घरेलू हिंसा के गंभीर आरोप

आज एक्ट्रेस दलजीत कौर ( daljeet kaur ) का जन्मदिन है। आइए इस मौके पर जानते हैं इनकी कहानी।

2 min read
Nov 15, 2022

टीवी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस दलजीत कौर ( daljeet kaur ) और उनके एक्स हस्बैंड शालीन भनोट ( shalin bhanot ) ने काफी वक्त एक दूसरे के साथ बिताया है। स्टार्स 6 साल शादी के बंधन में बंधे रहे। दलजीत और शालीन की लव स्टोरी बहुत खास थी। लेकिन धीरे- धीरे एक्टर्स में दूरिया बड़ गई और वह अलग हो गए। आज एक्ट्रेस दलजीत कौर का जन्मदिन है। आइए इस मौके पर जानते हैं इनकी कहानी।

इन दिनों शालीन भनोट बिग बॉस 16 ( Bigg Boss 16 ) के कंटेस्टेंट के रुप में नजर आ रहे हैं। इससे पहले दलजीत भी बिग बॅास का हिस्सा रह चुकी हैं। शालीन बिग बॅास की ही कंटेस्टेंट टीना दत्ता ( tina datta ) संग नजदीकियां बढ़ा रहे हैं। दोनों के प्यार के चर्चे परवान चढ़ रहे हैं। बताया जाता है कि शालीन और दलजीत के बीच पहले बहुत प्यार था लेकिन एक्टर के हिंसावादी व्यवहार की वजह से दोनों स्टार्स अलग हुए।

शालीन और दलजीत की मैरिड लाइफ काफी विवादों में रही थी। रिपोर्ट्स की मानें तो दलजीत ने शालीन पर घरेलू हिंसा के गंभीर आरोप लगाए थे। एक्ट्रेस का कहना था की शालीन बहुत एग्रेसिव नेचर के हैं। हालांकि बिग बॅास के शो में भई शालीन का ऐसा व्यवहार कभी- कभी देखने को मिलता है। शालीन की एक्स वाइफ ने तो उनके गुस्सैल होने के भी सबूत दिए थे।

शादी के 6 साल बाद हुआ तलाक
शालीन और दलजीत ने धूम- धाम से शादी की थी। तीन साल बाद कपल के घर एक बेटे ने जन्म लिया। लेकिन स्टार्स के बीच धीरे- धीरे दूरियां बढ़ने लगी। घरेलू हिंसा का शिकार हुई दलजीत ने शादी के 6 साल बाद साल 2015 में तलाक दे दिया। तलाक से पहले दोनों ने अपने रिश्ते को एक मौका देते हुए नच बलिए सीजन 4 में भी हिस्सा लिया था। इस शो में दोनों ने ट्रॉफी जीतकर अपने नाम की। लेकिन इसके बावजूद दोनों अपना रिश्ता नहीं बचा पाए और अलग हो गए। आज दलजीत बेटे के साथ सिंगल पेरेंट बन अपनी जिंदगी खुशी- खुशी बिता रही हैं।

Published on:
15 Nov 2022 10:15 am
Also Read
View All