TV न्यूज

Dance Plus के फिनाले में नोरा फतेही ने लगाई आग, डांस देख कंटेस्टेंट्स के भी छूटे पसीने

मीडिया रिपोर्ट के अऩुसार शो के जज Remo D'souza ने यह गाना अलग अंदाज में कोरियोग्राफ किया है।

2 min read
Feb 02, 2019
dance plus 4

nora fatehi अपनी सिजलिंग डांस से फिर से एक बार चर्चा में हैं। Dilbar Girl के नाम से मशहूर नोरा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वह डांस शो Dance Plus 4 के फिनाले में अपने खूबसूरत डांस से सबको मदहोश करती नजर आ रही हैं।

नोरा ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें वह फिल्म 'सत्यमेव जयते' के फेमस आइटम सॉन्ग 'दिलबर' पर परफॉर्मेंस दे रही हैं। हालांकि उनका यह डांस पिछले सभी डांस से अलग नजर आ रहा है। सोशल मीडिया की बात करें तो अब तक इस डांस को एक दिन में करीबन आठ लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। नोरा ने अपनी पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, 'रात 8 बजे डांस प्लस 4 में मेरी परफॉर्मेंस देखना ना भूले।'

View this post on Instagram

Dance Plus 4 Finale performance tonight on @starplus at 8pm 🔥💥💃🏾 #dilbar #babymarvakemaanegi #kamariya

A post shared by Nora Fatehi (@norafatehi) on

मीडिया रिपोर्ट के अऩुसार शो के जज Remo D'Souza ने यह गाना अलग अंदाज में कोरियोग्राफ किया है। बता दें, नोरा जल्द ही रेमो की फिल्म ABCD3 में नजर आने वाली हैं। फिल्म की लीड स्टारकॉस्ट में Varun Dhawan और Shraddha Kapoor हैं। बताते चलें कि 2 फरवरी को Dance Plus 4 का ग्रेंड फिनाले हैं। जिसे लेकर दर्शक भी काफी उत्सुक हैं।

Published on:
02 Feb 2019 11:40 am
Also Read
View All