आंचल-सुजन ने ग्रैंड फिनाले में धमाकेदार एंट्री करने के बाद हाल ही में दोनों ने शानदार डांस प्रस्तुति दी थी...
स्टार प्लस पर प्रसारित डांस रियलिटी शो 'Dance Plus 4' का ग्रैंड फिनाले आज है। इस ग्रैंड फिनाले में वर्तिका झा, वी-अनबीटेबल, आंचल-सुजन और चेतन सालुंखे के बीच जबरदस्त मुकाबला होगा। यह डांस प्लस का चौथा सीजन है। शो में रेमो डिसूजा, धर्मेश, पुनीत और शक्ति मोहन जज हैं। वहीं शो को राघव होस्ट कर रहे हैं। शो के ग्रैंड फिनाले में धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित, अजय देवगन, मौनी रॉय और नोरा फतेही जैसे बॉलीवुड के कई कलाकारों की भी झलक फिनाले में देखने को मिलेगी।
आपको बता दें कि आंचल-सुजन ने ग्रैंड फिनाले में धमाकेदार एंट्री करने के बाद हाल ही में दोनों ने शानदार डांस प्रस्तुति दी थी। दोनों का यह एक्ट बहुत ही इमोशनल था। 'ना जाने कोई... कैसी है जिंदगानी' गाने पर दोनों ने जबरदस्त डांस किया था। दोनों ने ऐसे मूव्स दिखाए जिसे देखकर सभी जज हैरान रह गए। डांस के बाद पुनीत आैर रेमो ने दोनों की जमकर तारीफ की।
आइए जानते डांस प्लस 4 के टॉप-4 फाईनलिस्ट के बारे में ...
वर्तिका झा—
उत्तर प्रदेश के जंगल और पहाड़ों से घिरे सोनभद्र में रहने वाली वर्तिका झा ने इस शो में अपने धमाकेदार डांस से सबको हैरान कर दिया है। शो के जज और बॉलीवुड सेलेब्स भी वर्तिका के डांस की खूब तारीफ कर रहे हैं। इस तरह वर्तिका इस रियलिटी शो की विजेता बनने की प्रबल दावेदार हैं।
वी-अनबीटेबल—
मुंबई के 35 सदस्यीय दल का नाम वी-अनबीटेबल है। इस ग्रुप ने भी अपने शानदार डांस से सभी के दिलों में जगह बनाई है। फैंस को इस ग्रुप का डांस बहुत पसंद आया है। यह ग्रुप भी जीत का दावेदार माना जा रहा है।
आंचल-सुजन —
इस शो में आंचल और सुजन की जोड़ी ने अपने शानदार डांस से सभी को चौंका दिया। इस जोड़ी के डांस को भी फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। आपको बता दें कि सुजन नेपाल के रहने वाले हैं। वहीं आंचल सरगम मालाकार असम के जोरहाट की रहने वाली हैं।
चेतन सालुंखे —
चेतन सालुंखे ने भी अपने शानदार डांस से सभी का दिल जीत लिया हैं। महाराष्ट्र के पुणे में जन्मे चेतन हमेशा डांस के आदी रहे। चेतन ने खुद को पोपिंग बादशाह नाम दिया है। चेतन भी इस रियलिटी शो के प्रबल विजेताओं में से एक हैं।